होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

दमोह एसपी के नाम से बनाया गया फर्जी फेसबुक अकाउंट, एसपी ने दिए जांच कर कार्यवाही के निर्देश, लोगों से की सतर्क रहने की सलाह

On: दिसम्बर 20, 2025 6:33 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह – दमोह में सोशल मीडिया पर चर्चित लोगों, अधिकारी-कर्मचारियों और नेताओं के नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर पैसों की मांग करना साइबर ठगी का नया तरीका बनता जा रहा है। ठग संबंधित व्यक्ति की फोटो प्रोफाइल में लगाकर नकली अकाउंट तैयार करते हैं और फिर सोशल मीडिया के जरिए लोगों से संपर्क कर रुपए मांगते हैं।

इसी कड़ी में शुक्रवार कि रात पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी के नाम से फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाए जाने का मामला सामने आया है। एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने इस अकाउंट को पूरी तरह फर्जी बताते हुए कहा कि इसका उनसे कोई लेना-देना न करने की बात कही थी

दमोह एसपी के नाम से बनाया गया फर्जी फेसबुक अकाउंट, एसपी ने दिए जांच कर कार्यवाही के निर्देश #damoh

इस सम्बन्ध में आज शनिवार दोपहर 3 बजे एसपी कार्यालय में एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने बताया कि मेरे नाम का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाए जाने की जानकारी प्राप्त हुई थी। जिसे तत्काल ही रिपोर्ट कर दिया गया है।

सायबर सेल की टीम जांच कर रही है। सायबर ठग चर्चित लोगों के नाम से फेसबुक अकाउंट बनाकर पैसों के लेनदेन की मांग करते है। हालांकि किसी तरह के की के भी द्वारा उस अकाउंट से लेनदेन की बात सामने नहीं आई है।

सायबर सेल की टीम द्वारा जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। और पता लगाने का प्रयास किया जाएगा। की आखिर किस उद्देश्य से यह अकांउट बनाया गया था। पूर्व में दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के नाम से भी एक फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाए जाने की खबर भी सामने आई थी। जिसकी भी जांच की जा रही है। वह नंबर विदेश का था।

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी अधिकारी या परिचित के नाम से आए संदिग्ध मैसेज, कॉल या पैसों की मांग पर सतर्क रहें और बिना पुष्टि किए किसी को भी धनराशि न भेजें। संदिग्ध अकाउंट की तुरंत पुलिस या साइबर सेल को सूचना दें।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्याओं ने नरसिंहगढ़ कलारी के पास पुलिस जो सूचना देकर जप्त कराई 2 पेटी अवैध शराब

पीजी कॉलेज के पास दुकान जा रहे बुजुर्ग को कार ने मारी टक्कर, जिला अस्पताल में इलाज के दौरा मौत; आरोपी छात्र फरार, पंचनामा पोस्टमार्टम के बाद सौंपा गया शव

देव डोगरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से हुए हादसे में युवक गंभीर; प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से जबलपुर रेफर

चंद्र ग्रहण की छाया में देर रात तक घंटाघर पुराना थाना सहित अन्य क्षेत्रों में जारी रहा होलिका दहन, चप्पे चप्पे पर रहा पुलिस बल तैनात

दमोह में अहिरवार सूर्यवंशी-जाटव समाज का जिला स्तरीय सम्मेलन, कुरीतियों के उन्मूलन, शिक्षा और अधिकारों के लिए एकजुट रहने का आह्वान, 5 हजार से अधिक लोगों की भागीदारी

दमोह–छतरपुर मार्ग पर नरसिंहगढ़ के पास कोपरा नदी पुल के गड्ढे से अनियंत्रित होकर पलटी इनोवा, बाल-बाल बचे यात्री, राहगीरों का लगा जमावड़ा

Leave a Comment