होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

दमोह के एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने कीर्ति स्तंभ चौक पर जरूरतमंदों को बांटे हेलमेट

On: नवम्बर 22, 2025 7:31 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

सड़क दुर्घटनाओं पर रोक हमारी प्राथमिकता, एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने कीर्ति स्तंभ चौक पर जरूरतमंदों को बांटे हेलमेट, आमजन से भी की अभियान मे शामिल होकर सहयोग की अपील

दमोह। सड़क हादसों को रोकने और लोगों में यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से दमोह पुलिस द्वारा ‘1000 लाइफ अभियान’ तेजी से चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में आज शनिवार दोपहर 1.30 बजे पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी टीम के साथ कीर्ति स्तंभ चौक पहुंचे, जहां उन्होंने यातायात व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और बिना हेलमेट वाहन चला रहे युवकों को हिदायत दी।

#chaukidarnews #damoh श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने कीर्ति स्तंभ चौक पर जरूरतमंदों को बांटे हेलमेट – दमोह

एसपी सोमवंशी ने जरूरतमंदों को निःशुल्क हेलमेट भी वितरित किए। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में सबसे अधिक जानें सिर में गंभीर चोट लगने से जाती हैं, जिन्हें हेलमेट पहनकर आसानी से बचाया जा सकता है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर यह अभियान पूरे देश में चलाया जा रहा है और 1 जनवरी से इसे कड़ाई से लागू किया जाएगा।

एसपी ने जिले की महिलाओं से अपील की कि वे घर के पुरुषों को बिना हेलमेट बाहर न निकलने दें। साथ ही समाजसेवी संस्थाओं से जनसहयोग के रूप में हेलमेट उपलब्ध कराने की भी अपील की, ताकि जरूरतमंदों तक अधिक से अधिक सुरक्षा उपकरण पहुंचाए जा सकें।

उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल हेलमेट बांटना नहीं, बल्कि लोगों में जागरूकता पैदा करना है, ताकि वे नियमित रूप से हेलमेट पहनकर अपनी जान की सुरक्षा कर सकें।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्याओं ने नरसिंहगढ़ कलारी के पास पुलिस जो सूचना देकर जप्त कराई 2 पेटी अवैध शराब

पीजी कॉलेज के पास दुकान जा रहे बुजुर्ग को कार ने मारी टक्कर, जिला अस्पताल में इलाज के दौरा मौत; आरोपी छात्र फरार, पंचनामा पोस्टमार्टम के बाद सौंपा गया शव

देव डोगरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से हुए हादसे में युवक गंभीर; प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से जबलपुर रेफर

चंद्र ग्रहण की छाया में देर रात तक घंटाघर पुराना थाना सहित अन्य क्षेत्रों में जारी रहा होलिका दहन, चप्पे चप्पे पर रहा पुलिस बल तैनात

दमोह में अहिरवार सूर्यवंशी-जाटव समाज का जिला स्तरीय सम्मेलन, कुरीतियों के उन्मूलन, शिक्षा और अधिकारों के लिए एकजुट रहने का आह्वान, 5 हजार से अधिक लोगों की भागीदारी

दमोह–छतरपुर मार्ग पर नरसिंहगढ़ के पास कोपरा नदी पुल के गड्ढे से अनियंत्रित होकर पलटी इनोवा, बाल-बाल बचे यात्री, राहगीरों का लगा जमावड़ा

Leave a Comment