होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

धान पंजीयन स्लॉट न मिलने पर ग्रामीणों का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन, पुनः सत्यापन कराए जाने की मांग कर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

On: दिसम्बर 24, 2025 8:19 पूर्वाह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह जिले के पटेरा ब्लॉक अंतर्गत कुम्हारी सहित आसपास के गांवों के किसान धान पंजीयन में आ रही समस्या को लेकर मंगलवार दोपहर बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। किसानों ने धान विक्रय के लिए स्लॉट बुक न हो पाने पर नाराजगी जताते हुए पंजीयन के पुनः सत्यापन की मांग की।

धान पंजीयन स्लॉट न मिलने पर ग्रामीणों का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन, पुनः सत्यापन कराए जाने की मांग

ग्रामीणों ने बताया कि उनके द्वारा स्वयं के नाम से सिक्मी धान का पंजीयन कराया जा चुका है, इसके बावजूद पंजीयन अब तक पूर्ण रूप से सत्यापित नहीं हुआ है। सत्यापन अधूरा रहने के कारण किसान स्लॉट बुक नहीं कर पा रहे हैं, जिससे समय पर धान विक्रय में परेशानी हो रही है।

किसानों का कहना है कि यदि शीघ्र सत्यापन नहीं हुआ तो उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि पंजीयन का तत्काल सत्यापन कराया जाए, ताकि किसान समय पर स्लॉट बुक कर समर्थन मूल्य पर धान का विक्रय कर सकें।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment