होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

डायल 112 का बड़ा खुलासा, पेट्रोल पंप से बाल्टी में निकलकर डीजल चोरी करते वीडियो वायरल

On: दिसम्बर 22, 2025 11:12 पूर्वाह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह जिले में आपातकालीन सेवाओं के लिए संचालित डायल 112 वाहनों के डीजल में बड़े पैमाने पर हेराफेरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दमोह हटा मार्ग स्थित राम-रमा पेट्रोल पंप से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर आज सोमवार सुबह तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें डायल 112 वाहन में डीजल भरते समय खुली चोरी साफ नजर आ रही है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पेट्रोल पंप के कर्मचारी पहले लगभग 15 लीटर डीजल बाल्टी में निकालते हैं, इसके बाद केवल 35 लीटर डीजल वाहन में डाला जाता है, जबकि पूरा भुगतान किया जा रहा है। वीडियो में दिख रहे कर्मचारी राम-रमा पेट्रोल पंप के ही बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि एक वाहन का डीजल बिल करीब 5 हजार रुपये का होता है।

डायल 112 का बड़ा खुलासा, पेट्रोल पंप से बाल्टी में निकलकर डीजल चोरी करते वीडियो वायरल #damoh #100

सूत्रों के मुताबिक, दमोह जिले में डायल 112 की 18 डीजल और 4 पेट्रोल गाड़ियां संचालित हैं। यदि प्रत्येक वाहन में सप्ताह में दो बार इस तरह की हेराफेरी की जा रही है, तो हर सप्ताह करीब 55 से 60 हजार रुपये के डीजल घोटाले की आशंका जताई जा रही है।

मामले पर डायल 112 प्रभारी नकुल सोनी ने जानकारी देने से इनकार कर दिया। वहीं, नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदोरिया ने कहा कि वीडियो में दिखाई दे रही गतिविधि निंदनीय है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल वीडियो वायरल होने के बाद जनता में आक्रोश है और सभी की निगाहें प्रशासन की जांच व कार्रवाई पर टिकी हैं।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दमोह में चलती बस में महिला से छेड़छाड़, बस मालिक फरार बस को जब्त करआरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

होली एवं रमजान पर्व के मद्देनज़र दमोह में पुलिस अलर्ट, शहर में निकाला फ्लैग मार्चशांति व्यवस्था बनाए रखने आम नागरिकों से सहयोग की अपील

बिसनाखेड़ी के पास दर्दनाक सड़क हादसा: 2 बाइकों की भिड़ंत में 2 की मौत, 3 वर्षीय मासूम सहित 4 गंभीर जबलपुर रेफर

दमोह में नशे की खेती का काला खेल बेनकाब: 3 एकड़ में लहलहाती अफीम बरामद, एक गिरफ्तार, दूसरा मौके से फरार

जिला अस्पताल गेट पर दो पक्षों में मारपीट, नवविवाहिता की आत्महत्या के बाद बढ़ा विवाद; वीडियो वायरल

पत्थर पटक कर 5 वर्षीय बालक की हत्या, आरोपी फरार; गांव में दहशत

Leave a Comment