होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

दूषित पानी पीने से इंदौर में 16 मौतों पर कांग्रेस का फूटा आक्रोश, घंटा बजाकर मलैया मिल स्थित विधायक निवास के सामने सांकेतिक प्रदर्शन

On: जनवरी 4, 2026 6:08 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह। इंदौर में दूषित पानी पीने से 15 लोगों की मौत और कई लोगों के बीमार होने की घटना को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर रविवार दोपहर दमोह में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घंटा बजाकर सांकेतिक प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा इस संवेदनशील मुद्दे पर पूछे गए सवालों के जवाब में “घंटा” जैसे शब्द के प्रयोग के विरोध में किया गया।

दूषित पानी पीने से इंदौर में 16 मौतों पर कांग्रेस का फूटा आक्रोश, विधायक निवास के सामने प्रदर्शन

रविवार दोपहर कांग्रेस कार्यकर्ता दमोह विधायक एवं पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया के मलैया मिल स्थित निवास पहुंचे और घंटा बजाकर सरकार को जगाने का प्रयास किया। इस दौरान “बिजली-पानी नहीं दे सकी सरकार निकम्मी है” और “कैलाश विजयवर्गीय मुर्दाबाद” जैसे नारे लगाए गए।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए नितिन मिश्रा ने कहा कि देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में गंदे पानी से लोगों की मौत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने में सरकार की विफलता बताते हुए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से नैतिकता के आधार पर इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष मानक पटेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से बड़ी संख्या में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्याओं ने नरसिंहगढ़ कलारी के पास पुलिस जो सूचना देकर जप्त कराई 2 पेटी अवैध शराब

पीजी कॉलेज के पास दुकान जा रहे बुजुर्ग को कार ने मारी टक्कर, जिला अस्पताल में इलाज के दौरा मौत; आरोपी छात्र फरार, पंचनामा पोस्टमार्टम के बाद सौंपा गया शव

देव डोगरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से हुए हादसे में युवक गंभीर; प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से जबलपुर रेफर

चंद्र ग्रहण की छाया में देर रात तक घंटाघर पुराना थाना सहित अन्य क्षेत्रों में जारी रहा होलिका दहन, चप्पे चप्पे पर रहा पुलिस बल तैनात

दमोह में अहिरवार सूर्यवंशी-जाटव समाज का जिला स्तरीय सम्मेलन, कुरीतियों के उन्मूलन, शिक्षा और अधिकारों के लिए एकजुट रहने का आह्वान, 5 हजार से अधिक लोगों की भागीदारी

दमोह–छतरपुर मार्ग पर नरसिंहगढ़ के पास कोपरा नदी पुल के गड्ढे से अनियंत्रित होकर पलटी इनोवा, बाल-बाल बचे यात्री, राहगीरों का लगा जमावड़ा

Leave a Comment