दमोह। संत शिरोमणि रविदास जयंती एवं संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह के आयोजन को लेकर नगरपालिका टाउन मंदिर में जयंती समारोह समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दमोह नगर के सभी वार्डों से समाज के नागरिकों एवं समिति सदस्यों की सहभागिता रही।
बैठक में समाज एवं समिति की सर्वसम्मत सहमति से समाजसेवी रामेश्वर चौधरी को जयंती समारोह समिति का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर आगामी रविदास जयंती एवं अंबेडकर जयंती को भव्य, सुव्यवस्थित और संगठित रूप से मनाने का निर्णय लिया गया। तय किया गया कि नगर के विभिन्न वार्डों, मोहल्लों एवं बस्तियों से निकलने वाले जुलूस तहसील ग्राउंड में एकत्रित होकर संयुक्त रूप से शहर भ्रमण करेंगे।
जुलूस की रूपरेखा तय करने एवं आयोजन समिति के गठन को लेकर 15 जनवरी 2026, गुरुवार को समाज की अगली बैठक आयोजित की जाएगी।
बैठक में समिति के पूर्व अध्यक्ष हेतराम आदर्श सहित प्रताब रोहित, भगवानदास चौधरी, सुरेश रोहित, टी.आर. जाटव, झुन्नीलाल राही, हिम्मत प्रसाद, भूपसिंह मासाब, हरीश आदर्श, प्यारेलाल भारती, अशोक भारती, हिम्मत बाबू, कृष्णा राज, कस्तूरचंद, धर्मेंद्र रोहित, गणेश जाटव, सुनील अहिरवार, महेंद्र अहिरवार, संजय रोहितास, धीरज, अशोक रोहित सहित अन्य समाजजन उपस्थित रहे।









