होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

गढ़ी मोहल्ला में बिजली कर्मचारियों से मारपीट मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, शेष की तलाश, कोतवाली TI मनीष कुमार ने दी जानकारी

On: फ़रवरी 22, 2026 8:27 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह कोतवाली थाना क्षेत्र के गढ़ी मोहल्ला में अवैध बिजली कनेक्शन काटने पहुंचे विद्युत विभाग के कर्मचारियों से बीते 20 फरवरी को मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना के दौरान महिलाओं सहित कुछ लोगों द्वारा कर्मचारियों से अभद्रता और हाथापाई का वीडियो भी सामने आया था।

गढ़ी मोहल्ला में बिजली कर्मचारियों से मारपीट मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, TI मनीष कुमार ने दी जानकारी

मामले में प्रार्थी राजेश बियार, कनिष्ठ अभियंता विद्युत विभाग किल्लाई नाका की रिपोर्ट पर कोतवाली थाना में अपराध क्रमांक 152/2026 दर्ज कर 7 आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था। पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देशन में कोतवाली टीआई मनीष कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर जांच की गई।

जहां आज रविवार शाम पुलिस ने गड़ी मोहल्ला निवासी आरोपी अजीज खान, गुड़िया उर्फ शायरा बानो और चांदवी उर्फ चंदो को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस के द्वारा अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सीएम के हटा आगमन से पहले दमोह में कोतवाली पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, बस स्टैंड-रेलवे स्टेशन सहित होटलों का किया औचक निरीक्षण

बिल्थरा शराब दुकान के सामने अवैध शराब से भरी कार पकड़ी, 90 लीटर देसी शराब जब्त

महिला दिवस पर के उपलक्ष्य में प्रशासन की पहल: आज की जनसुनवाई संभाल रहीं महिला अधिकारी-कर्मचारी, 38 अधिकारियों कर्मचारियों ने सुनी आमजन की समस्याएं, मौके पर किए निराकरण

सोमखेड़ा गांव में घर के बाहर काम करते वक्त जंगली जानवर लड़ाइयां ने किया हमला, महिला और युवती घायल, इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती

पथरिया में आसमान से गुजरे विमान की तेज आवाज से मचा हड़कंप, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

बस स्टैंड स्थित ऑफिसर्स कॉलोनी में फूटी नगर पालिका की पाइपलाइन, रोज बर्बाद हो रहा हजारों गैलन, एक माह से शिकायत के बाद भी समस्या जस की तस

Leave a Comment