होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

गौपुरा में अवैध शराब के विरोध में हंगामा, सब्जी मंडी पर चक्का जाम

On: दिसम्बर 25, 2025 4:04 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह। शहर में अवैध शराब के कारोबार को लेकर लोगों का गुस्सा गुरुवार दोपहर फूट पड़ा। सागर नाका चौकी अंतर्गत गौपुरा-हीरदेपुर क्षेत्र में गुरुवार सुबह स्थानीय नागरिकों ने गौपुरा सब्जी मंडी गेट के सामने चक्का जाम कर दिया। अचानक हुए प्रदर्शन से सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया और यातायात पूरी तरह ठप हो गया।प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि क्षेत्र में बाबू, रवि अहिरवार, नारायण अहिरवार सहित कुछ लोग लंबे समय से अवैध शराब बेच रहे हैं।

गौपुरा में अवैध शराब के विरोध में हंगामा, सब्जी मंडी पर चक्का जाम #damoh

चार दिन पहले शराब के नशे में एक युवक द्वारा महिला से छेड़छाड़ की घटना भी सामने आई थी, इसके बावजूद पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। महिलाओं ने बताया कि शराबियों के आतंक के कारण उनका घर से बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया है। सूचना मिलते ही देहात थाना प्रभारी रचना मिश्रा और सागर नाका चौकी प्रभारी रोहित द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों के दबाव में पुलिस ने संदिग्ध घरों में दबिश दी, लेकिन तलाशी के दौरान वहां शराब नहीं मिली।

इसके बाद आक्रोशित लोगों ने गुप्त ठिकाने से शराब ढूंढ निकाली और सड़क पर फेंक दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय रहवासियों ने आरोप लगाया कि देहात थाना क्षेत्र के इमलाई बायपास, सागर नाका, जबलपुर नाका और मारुताल बायपास मार्ग पर शराब दुकानों के आसपास अवैध अहाते खुलेआम चल रहे हैं और पुलिस सब जानकर भी अनजान बनी हुई है। लोगों का कहना था कि पूर्व में कई बार आवेदन देने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई, जिससे पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

पुलिस ने मौके से शराब जब्त कर कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद चक्का जाम समाप्त हुआ। हालांकि, लोगों ने चेतावनी दी कि यदि अवैध शराब का धंधा बंद नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्याओं ने नरसिंहगढ़ कलारी के पास पुलिस जो सूचना देकर जप्त कराई 2 पेटी अवैध शराब

पीजी कॉलेज के पास दुकान जा रहे बुजुर्ग को कार ने मारी टक्कर, जिला अस्पताल में इलाज के दौरा मौत; आरोपी छात्र फरार, पंचनामा पोस्टमार्टम के बाद सौंपा गया शव

देव डोगरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से हुए हादसे में युवक गंभीर; प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से जबलपुर रेफर

चंद्र ग्रहण की छाया में देर रात तक घंटाघर पुराना थाना सहित अन्य क्षेत्रों में जारी रहा होलिका दहन, चप्पे चप्पे पर रहा पुलिस बल तैनात

दमोह में अहिरवार सूर्यवंशी-जाटव समाज का जिला स्तरीय सम्मेलन, कुरीतियों के उन्मूलन, शिक्षा और अधिकारों के लिए एकजुट रहने का आह्वान, 5 हजार से अधिक लोगों की भागीदारी

दमोह–छतरपुर मार्ग पर नरसिंहगढ़ के पास कोपरा नदी पुल के गड्ढे से अनियंत्रित होकर पलटी इनोवा, बाल-बाल बचे यात्री, राहगीरों का लगा जमावड़ा

Leave a Comment