होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

गौरैया नदी के कंसा घाट पर विशालकाय मगरमच्छ दिखने से दहशत, वन विभाग ने रेस्क्यू कर पिंजरे में किया कैद

On: फ़रवरी 26, 2026 1:28 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह राजघाट स्थित गौरैया नदी के कंसा घाट नदी के बाहर गुरुवार को एक विशालकाय मगरमच्छ दिखाई देने से हड़कंप मच गया। नदी किनारे मौजूद ग्रामीणों ने जैसे ही मगरमच्छ को पानी से बाहर देखा, क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

गौरैया नदी के कंसा घाट पर विशालकाय मगरमच्छ दिखने से दहशत,वन विभाग ने रेस्क्यू कर पिंजरे में किया कैद

स्थानीय लोगों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही जिला वन मंडल अधिकारी ईश्वर जरांडे के निर्देशन में वन विभाग की टीम सुबह करीब 11 बजे मौके पर पहुंची। टीम ने सुरक्षा इंतजाम करते हुए सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को फंदा लगाकर मुर्गे का दाना लगाकर पिंजरे में कैद कर लिया गया।

वन अमले के अनुसार पकड़े गए मगरमच्छ को सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में मगरमच्छ हैं और आए दिन नदी किनारे दिखाई देते हैं, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है। जिन्होंने मगरमच्छों को पकड़कर सुरक्षित स्थानों पर छोड़े जाने की अपील की है।

घटना के बाद जिला वन मंडल अधिकारी ईश्वर जरांडे ने एहतियातन ग्रामीणों से नदी के किनारे न जाने और बच्चों को दूर रखने की अपील की है, ताकि किसी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सीएम के हटा आगमन से पहले दमोह में कोतवाली पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, बस स्टैंड-रेलवे स्टेशन सहित होटलों का किया औचक निरीक्षण

बिल्थरा शराब दुकान के सामने अवैध शराब से भरी कार पकड़ी, 90 लीटर देसी शराब जब्त

महिला दिवस पर के उपलक्ष्य में प्रशासन की पहल: आज की जनसुनवाई संभाल रहीं महिला अधिकारी-कर्मचारी, 38 अधिकारियों कर्मचारियों ने सुनी आमजन की समस्याएं, मौके पर किए निराकरण

सोमखेड़ा गांव में घर के बाहर काम करते वक्त जंगली जानवर लड़ाइयां ने किया हमला, महिला और युवती घायल, इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती

पथरिया में आसमान से गुजरे विमान की तेज आवाज से मचा हड़कंप, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

बस स्टैंड स्थित ऑफिसर्स कॉलोनी में फूटी नगर पालिका की पाइपलाइन, रोज बर्बाद हो रहा हजारों गैलन, एक माह से शिकायत के बाद भी समस्या जस की तस

Leave a Comment