घने कोहरे में सड़क पर ‘योगी’ बना शराबी — वीडियो वायरल
दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बीच सोमवार को एक हैरान कर देने वाला नजारा सामने आया। बस स्टैंड इलाके में नशे की हालत में एक शराबी बीच सड़क पर बैठकर योग करता नजर आया। आमतौर पर नशे में हंगामा देखने को मिलता है, लेकिन इस शख्स का अनोखा ‘योग प्रेम’ लोगों के लिए कौतूहल का विषय बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, नशे में धुत यह व्यक्ति सड़क के बीच विभिन्न योग मुद्राएं करता रहा और बार-बार “बाबा रामदेव जिंदाबाद” के नारे लगाता रहा। घने कोहरे और ठंड के बीच सड़क पर हो रहे इस योग प्रदर्शन को देखकर राहगीर और दुकानदार हैरान रह गए। किसी ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो ने जहां लोगों को चौंकाया, वहीं कई लोगो के आकर्षण का केंद्र भी बना रहा।









