होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

टौरी मिडिल स्कूल की 2 बच्चियों की तबियत बिगड़ी, जहर मिलाने की आशंका

On: नवम्बर 6, 2025 10:18 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह जिले के टौरी मिडिल स्कूल में गुरुवार दोपहर एक बार फिर सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां दो स्कूली बच्चियों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि मध्यान्ह भोजन के बाद जब बच्चियों ने अपनी बोतल का पानी पिया, तो उन्हें उल्टियां होने लगीं और तबीयत गंभीर हो गई।

जानकारी के अनुसार प्रभावित बच्चियों के नाम अनीता अहिरवार और दुर्गा लोधी (उम्र 11 वर्ष) हैं। दोनों ग्राम टौरी की ही निवासी हैं। शिक्षिका यशवंती मोवे ने बताया कि बच्चियों को प्राथमिक उपचार के बाद शाम करीब 6 बजे जिला अस्पताल लाया गया।

शिक्षिका ने आरोप लगाया कि किसी ने षड्यंत्रपूर्वक बच्चियों की बोतल में जहरीले पदार्थ या गोली मिला दी है। उन्होंने स्कूल के प्राचार्य और ग्राम सरपंच पर मिलीभगत के आरोप भी लगाए हैं। उल्लेखनीय है कि करीब एक वर्ष पूर्व भी इसी तरह की घटना इसी स्कूल में सामने आई थी, हालांकि उस समय बच्चियों ने पानी नहीं पिया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने तत्काल संज्ञान लेते हुए बच्चियों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फिलहाल दोनों बच्चियों की स्थिति नियंत्रण में है। कलेक्टर ने डीपीसी को टीम सहित मौके पर भेजने और अगले 48 घंटे में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा है कि घटना में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस और शिक्षा विभाग की टीम मामले की जांच में जुट गई है।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सीएम के हटा आगमन से पहले दमोह में कोतवाली पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, बस स्टैंड-रेलवे स्टेशन सहित होटलों का किया औचक निरीक्षण

बिल्थरा शराब दुकान के सामने अवैध शराब से भरी कार पकड़ी, 90 लीटर देसी शराब जब्त

महिला दिवस पर के उपलक्ष्य में प्रशासन की पहल: आज की जनसुनवाई संभाल रहीं महिला अधिकारी-कर्मचारी, 38 अधिकारियों कर्मचारियों ने सुनी आमजन की समस्याएं, मौके पर किए निराकरण

सोमखेड़ा गांव में घर के बाहर काम करते वक्त जंगली जानवर लड़ाइयां ने किया हमला, महिला और युवती घायल, इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती

पथरिया में आसमान से गुजरे विमान की तेज आवाज से मचा हड़कंप, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

बस स्टैंड स्थित ऑफिसर्स कॉलोनी में फूटी नगर पालिका की पाइपलाइन, रोज बर्बाद हो रहा हजारों गैलन, एक माह से शिकायत के बाद भी समस्या जस की तस

Leave a Comment