होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

हजारी की तलैया में ज़हर से हज़ारों मछलियां मरीं, FIR दर्ज, जांच शुरू

On: दिसम्बर 27, 2025 1:44 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह शहर के हजारी की तलैया में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब तलैया में हज़ारों मछलियां मृत अवस्था में तैरती नजर आईं। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और घटना को लेकर आक्रोश फैल गया। स्थानीय लोगों ने अज्ञात शरारती तत्वों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कोतवाली थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की।

हजारी की तलैया में ज़हर से हज़ारों मछलियां मरीं, FIR दर्ज, जांच शुरू #damoh #news

स्थानीय नागरिकों के अनुसार, अज्ञात आरोपियों देर रात जहरीली दवा का छिड़काव किया गया। तलैया के पानी में जहरीला पदार्थ मिलाए जाने से मछलियों की मौत की आशंका जताई जा रही है। जहरीले पदार्थ के कारण तलैया का पानी भी पूरी तरह दूषित हो चुका है, जिससे पर्यावरण और आसपास के क्षेत्र के लिए खतरा पैदा हो गया है। घटना में सैकड़ों नहीं बल्कि हजारों मछलियों के मरने की बात सामने आ रही है।
मृत मछलियों का ढेर देखकर लोगों में भारी नाराजगी देखी गई।

आक्रोशित लोग सीधे कोतवाली थाना पहुंचे और मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। लोगों का कहना है कि इस तरह की घटना से न सिर्फ जलीय जीवन नष्ट हुआ है, बल्कि सार्वजनिक जलस्रोत की पवित्रता भी प्रभावित हुई है।

इस संबंध में कोतवाली थाना प्रभारी टीआई मनीष कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में लिया गया है। नगर पालिका सहित अन्य संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंचकर जांच कर रही हैं। स्थानीय लोगों की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल तलैया क्षेत्र में प्रशासन की निगरानी बढ़ा दी गई है और पानी की जांच की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। आस पास मौजूद लोगों से फिलहाल पानी का उपयोग का करने की अपील की है।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्याओं ने नरसिंहगढ़ कलारी के पास पुलिस जो सूचना देकर जप्त कराई 2 पेटी अवैध शराब

पीजी कॉलेज के पास दुकान जा रहे बुजुर्ग को कार ने मारी टक्कर, जिला अस्पताल में इलाज के दौरा मौत; आरोपी छात्र फरार, पंचनामा पोस्टमार्टम के बाद सौंपा गया शव

देव डोगरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से हुए हादसे में युवक गंभीर; प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से जबलपुर रेफर

चंद्र ग्रहण की छाया में देर रात तक घंटाघर पुराना थाना सहित अन्य क्षेत्रों में जारी रहा होलिका दहन, चप्पे चप्पे पर रहा पुलिस बल तैनात

दमोह में अहिरवार सूर्यवंशी-जाटव समाज का जिला स्तरीय सम्मेलन, कुरीतियों के उन्मूलन, शिक्षा और अधिकारों के लिए एकजुट रहने का आह्वान, 5 हजार से अधिक लोगों की भागीदारी

दमोह–छतरपुर मार्ग पर नरसिंहगढ़ के पास कोपरा नदी पुल के गड्ढे से अनियंत्रित होकर पलटी इनोवा, बाल-बाल बचे यात्री, राहगीरों का लगा जमावड़ा

Leave a Comment