होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

हिंडोरिया में कबाड़ी के पास मिली 2026 की नई वोटर लिस्ट, बड़ी लापरवाही उजागर, जांच के बाद एसडीएम बोले– राजनीतिक दल के प्रतिनिधि के बच्चों ने की गलती

On: फ़रवरी 25, 2026 9:13 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह जिले के हिंडोरिया क्षेत्र में आज बुधवार दोपहर 3 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब बस स्टैंड के पास एक कबाड़ी के यहां वर्ष 2026 की नई मतदाता सूची (वोटर लिस्ट) मिली। संवेदनशील दस्तावेज रद्दी के बीच पाए जाने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

हिंडोरिया में कबाड़ी के पास मिली 2026 की नई वोटर लिस्ट, बड़ी लापरवाही उजागर

बताया जा रहा है कि यह सूची एसआईआर प्रक्रिया के तहत तैयार की गई थी, जिसके लिए शिक्षकों और कर्मचारियों ने घर-घर जाकर डेटा संग्रह किया था। हाल ही में बेहतर कार्य के लिए कलेक्टर सुधीर कोचर को सम्मानित भी किया गया था। ऐसे में नई मतदाता सूची का कबाड़ में मिलना गंभीर माना जा रहा है।

कबाड़ी अबरार ने बताया कि उसे जानकारी नहीं थी कि रद्दी में मतदाता सूची भी शामिल है। वहीं सूची देने वाले राजाराम अहिरवार का कहना है कि बच्चों ने अनजाने में रद्दी के साथ इसे बेच दिया था। जानकारी मिलते ही सूची वापस ले ली गई।

मामले में एसडीएम आर.एल. बागरी ने बताया कि हटा विधानसभा की प्रारूप मतदाता सूचियां राजनीतिक दलों को वितरित की गई थीं। एक दल के नगर अध्यक्ष (हिंडोरिया) के यहां रखी प्रतियां उनके पुत्र द्वारा अज्ञानतावश अन्य व्यक्ति को दे दी गई थीं। जांच के बाद संबंधित सूचियां वापस प्राप्त कर ली गई हैं।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्याओं ने नरसिंहगढ़ कलारी के पास पुलिस जो सूचना देकर जप्त कराई 2 पेटी अवैध शराब

पीजी कॉलेज के पास दुकान जा रहे बुजुर्ग को कार ने मारी टक्कर, जिला अस्पताल में इलाज के दौरा मौत; आरोपी छात्र फरार, पंचनामा पोस्टमार्टम के बाद सौंपा गया शव

देव डोगरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से हुए हादसे में युवक गंभीर; प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से जबलपुर रेफर

चंद्र ग्रहण की छाया में देर रात तक घंटाघर पुराना थाना सहित अन्य क्षेत्रों में जारी रहा होलिका दहन, चप्पे चप्पे पर रहा पुलिस बल तैनात

दमोह में अहिरवार सूर्यवंशी-जाटव समाज का जिला स्तरीय सम्मेलन, कुरीतियों के उन्मूलन, शिक्षा और अधिकारों के लिए एकजुट रहने का आह्वान, 5 हजार से अधिक लोगों की भागीदारी

दमोह–छतरपुर मार्ग पर नरसिंहगढ़ के पास कोपरा नदी पुल के गड्ढे से अनियंत्रित होकर पलटी इनोवा, बाल-बाल बचे यात्री, राहगीरों का लगा जमावड़ा

Leave a Comment