होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

आंतरिक सुरक्षा में होमगार्ड जवानों का अहम योगदान, होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस समारोह सम्पन्न

On: दिसम्बर 6, 2025 1:05 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने ली परेड की सलामी, प्रदर्शनिक का लिया अवलोकन

दमोह शहर के होमगार्ड ग्राउंड में शनिवार सुबह 10 बजे से होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। इस दौरान होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा बल सहित अन्य टुकड़ियों द्वारा परेड का आयोजन किया गया।

आंतरिक सुरक्षा में होमगार्ड जवानों का अहम योगदान, होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस #damoh

वहीं कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने प्लाटून कमांडर हर्ष कुमार जैन के साथ परेड की सलामी लेते हुए SDERF की टीम के द्वारा आपदा के मौके पर उपयोग की जाने वाली सामग्री और संसाधनों की प्रदर्शनी लगाई गई।

जिसका कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने प्लाटून कमांडर प्राची दुबे, जोगेश विश्वकर्मा के साथ अवलोकन कर सभी संसाधनों का नियमित रूप से उपयोग और प्रशिक्षण के निर्देश दिए।

उस के बाद कलेक्टर कोचर ने मंच से अपने उद्बोधन में कहां जिस तरह देश की सीमा पर हमारे सैनिक तैनात है उसी तरह आंतरिक सीमा के अंदर पुलिस जवान और उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले हमारे होमगार्ड्स जवान कार्यरत है।

पिछले 1 वर्ष से अधिक समय से में स्वयं देख रहा हूं जिले में कही पर भी बाढ़ आपदा आती है। तो हमारे होमगार्ड्स के जवान दिन रात जाम जोखिम में डालकर नागरिक सेवा में तत्पर रहते है। पिछले 1 वर्ष से अधिक समय में हमारे होमगार्ड्स के जवानों ने 300 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला है। जिनमें बाढ़ में फंसी 2 गर्भवती महिलाएं भी शामिल है। में सभी के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। जिन्होंने शहर के स्कूल कॉलेजों में भी बच्चों को आपदाओं से कैसे बचाया जा सकता है। प्रदर्शनिक के माध्यम से जन जागरूक शिविर लगाए जाने के निर्देश दिए।

हर्ष कुमार जैन ने कहां हमारे आग्रह पर कलेक्टर कोचर यहां आए उन्होंने सभी का हौसला बढ़ाते हुए मार्गदर्शन दिया। इसके लिए उन्हें धन्यवाद। इस दौरान गोल्डन ओवर्स में लोगों को जांच बचाने के लिए नागरिक सुरक्षा बल के सदस्यों ने CPR का प्रशिक्षण दिया।

इसके बाद कार्यक्रम में प्रतिभावान होमगार्ड परिवार के प्रतिभावान बच्चों, NCC कैडेट्स और नागरिक सुरक्षा बल के सदस्यों का कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने मंच के माध्यम से प्रशस्तिपत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ आलोक सोनवलकर ने किया।

कार्यक्रम में होमगार्ड जवान, NCC केडेट्स, नागरिक सुरक्षा बल सहित बड़ी संख्या में शहर के नागरिकों की मौजूदगी रही।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment