होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

IAS संतोष वर्मा के विवादित बयान पर ब्राह्मण समाज में आक्रोश, अम्बेडकर चौक पर किया पुतला दहन

On: नवम्बर 28, 2025 4:09 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह IAS संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज की महिलाओं को लेकर कथित रूप से दिए गए आपत्तिजनक और असंवेदनशील बयान ने जिले में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है। इसी के विरोध में ब्राह्मण समाज के सैकड़ों लोग शुक्रवार दोपहर अम्बेडकर चौक पर एकत्र हुए और जोरदार नारेबाजी करते हुए IAS संतोष वर्मा का पुतला दहन किया। समाज के लोगों का आरोप है कि वर्मा द्वारा महिलाओं के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणी की गई, जिसने पूरे समाज की भावनाओं को आहत किया है।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि एक प्रशासनिक अधिकारी द्वारा ऐसी भाषा का प्रयोग गंभीर मामला है और इस पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए।

#damoh #choukidar IAS संतोष वर्मा के विवादित बयान पर ब्राह्मण समाज में आक्रोश, किया पुतला दहन

प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि वर्मा के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर कठोर विभागीय कार्रवाई की जाए। साथ ही चेतावनी दी कि अगर शासन-प्रशासन ने शीघ्र कदम नहीं उठाए तो ब्राह्मण समाज दमोह से मंत्रालय तक मार्च करेगा और विरोध प्रदर्शन करेगा।

अशांति की आशंका को देखते पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मौके पर फायर ब्रिगेड, पुलिस बल और वरिष्ठ अधिकारी तैनात रहे। इसके बाद समाज के प्रतिनिधि पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।

वहीं ज्ञापन के दौरान मुख्य रूप से मोनू पाठक, मनु मिश्रा, नित्या प्यासी, मनीष पाठक, रामगोपाल पौराणिक, मनोज देवलिया, श्रवण पाठक, अम्बर मिश्रा, वीरू दुबे, कृष्णा तिवारी, ऋषि तिवारी, आशीष तिवारी, मनोज तिवारी सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोगों की मौजूदगी रही।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सीएम के हटा आगमन से पहले दमोह में कोतवाली पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, बस स्टैंड-रेलवे स्टेशन सहित होटलों का किया औचक निरीक्षण

बिल्थरा शराब दुकान के सामने अवैध शराब से भरी कार पकड़ी, 90 लीटर देसी शराब जब्त

महिला दिवस पर के उपलक्ष्य में प्रशासन की पहल: आज की जनसुनवाई संभाल रहीं महिला अधिकारी-कर्मचारी, 38 अधिकारियों कर्मचारियों ने सुनी आमजन की समस्याएं, मौके पर किए निराकरण

सोमखेड़ा गांव में घर के बाहर काम करते वक्त जंगली जानवर लड़ाइयां ने किया हमला, महिला और युवती घायल, इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती

पथरिया में आसमान से गुजरे विमान की तेज आवाज से मचा हड़कंप, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

बस स्टैंड स्थित ऑफिसर्स कॉलोनी में फूटी नगर पालिका की पाइपलाइन, रोज बर्बाद हो रहा हजारों गैलन, एक माह से शिकायत के बाद भी समस्या जस की तस

Leave a Comment