होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

पथरिया कृषि उपज मंडी में गेट टैक्स के नाम पर किसानों से अवैध वसूली

On: नवम्बर 19, 2025 12:51 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह जिले की प्रमुख कृषि उपज मंडी पथरिया में अव्यवस्थाओं का अंबार किसानों की परेशानी बढ़ा रहा है। अपनी मेहनत की उपज लेकर आने वाले किसान अवैध वसूली, बदइंतजामी और सुविधाओं के अभाव से त्रस्त हैं। किसानों का आरोप है कि मंडी में गेट टैक्स और अन्य शुल्कों के नाम पर कर्मचारी अतिरिक्त राशि की मांग कर रहे हैं।

किसानों ने बताया कि कर्मचारी दिनेश पटेल द्वारा पाँच रुपये की रसीद दस रुपये में काटी जा रही है। विरोध करने पर विवाद की नौबत तक आ जाती है। कई बार शिकायत करने के बावजूद मंडी प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। किसान यह भी बताते हैं कि शिकायत करने के दौरान उनकी उपज में हेराफेरी तक कर दी जाती है।

सगोनी कला के किसान राहुल पटेल ने बताया कि भवन्तर योजना के तहत सोयाबीन बेचने पर व्यापारी द्वारा हम्माली के नाम पर 644 रुपये नगद काट लिए जाते हैं, जबकि भुगतान कहीं दर्ज नहीं होता और रसीद का कॉलम भी खाली रहता है।

मंडी परिसर में अवैध वसूली के साथ-साथ चोरी, आवारा मवेशियों की समस्या, पीने के पानी की कमी और केवल एक सुलभ शौचालय होने से किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

इस संबंध में प्रभारी महेश सिंह राजपूत ने कहा कि “₹10 की रसीद नहीं काटी जाती, ₹5 शुल्क लिया जाता है। नोट बदलने की स्थिति में कभी-कभी राशि बढ़ जाती है। कल से यह शुल्क बंद कर दिया जाएगा।”

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सीएम के हटा आगमन से पहले दमोह में कोतवाली पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, बस स्टैंड-रेलवे स्टेशन सहित होटलों का किया औचक निरीक्षण

बिल्थरा शराब दुकान के सामने अवैध शराब से भरी कार पकड़ी, 90 लीटर देसी शराब जब्त

महिला दिवस पर के उपलक्ष्य में प्रशासन की पहल: आज की जनसुनवाई संभाल रहीं महिला अधिकारी-कर्मचारी, 38 अधिकारियों कर्मचारियों ने सुनी आमजन की समस्याएं, मौके पर किए निराकरण

सोमखेड़ा गांव में घर के बाहर काम करते वक्त जंगली जानवर लड़ाइयां ने किया हमला, महिला और युवती घायल, इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती

पथरिया में आसमान से गुजरे विमान की तेज आवाज से मचा हड़कंप, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

बस स्टैंड स्थित ऑफिसर्स कॉलोनी में फूटी नगर पालिका की पाइपलाइन, रोज बर्बाद हो रहा हजारों गैलन, एक माह से शिकायत के बाद भी समस्या जस की तस

Leave a Comment