होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

Jabalpur weather: बरगी बांध के 9 गेट खुले, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा, जानें जबलपुर में आगे कैसा रहेगा मौसम

On: सितम्बर 16, 2025 8:24 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

जबलपुर में भारी बारिश हो रही है. बरगी बांध के कैचमेंट एरिया में ज्यादा पानी होने के चलते गेटों को खोल दिया गया है. इससे नर्मदा नदी उफान पर है.

पूर्वी मध्य प्रदेश सहित जबलपुर में मानसून सिस्टम एक्टिव हो गया है. सितंबर महीना मानसून का आखिरी महीना होता है, ऐसे में जबलपुर जिले में जमकर बारिश होने के आसार हैं. लिहाजा बरगी बांध के कैचमेंट एरिया में ज्यादा पानी होने के चलते बरगी बांध के 21 में से 9 गेटों को खोल दिया गया है. जिससे नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ गया है.

बीते दिन जबलपुर शहर में सुबह-सुबह तेज बारिश हुई. इसके बाद मौसम खुशनुमा हो गया, जबकि दिन भर बादल छाए रहे. बुधवार के दिन जबलपुर जिले में 0.89 इंच बारिश दर्ज की गई. हालांकि मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे में तेज बारिश की संभावना जताई है. जहां गरज-चमक के साथ जबलपुर जिले की कई इलाकों में तेज बारिश हो सकती है.

6 से 7 किमी की तेज रफ्तार से चल रही है हवाएं
जबलपुर जिले में बदलते हुए मौसम के कारण तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. जहां अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिला. दो डिग्री तापमान लुढ़ककर 30.3 डिग्री पर पहुंच गया. जबकि न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जो कि सामान्य रहा. जिले में दक्षिण-पूर्वी हवाएं 6 से 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं.

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्याओं ने नरसिंहगढ़ कलारी के पास पुलिस जो सूचना देकर जप्त कराई 2 पेटी अवैध शराब

पीजी कॉलेज के पास दुकान जा रहे बुजुर्ग को कार ने मारी टक्कर, जिला अस्पताल में इलाज के दौरा मौत; आरोपी छात्र फरार, पंचनामा पोस्टमार्टम के बाद सौंपा गया शव

देव डोगरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से हुए हादसे में युवक गंभीर; प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से जबलपुर रेफर

चंद्र ग्रहण की छाया में देर रात तक घंटाघर पुराना थाना सहित अन्य क्षेत्रों में जारी रहा होलिका दहन, चप्पे चप्पे पर रहा पुलिस बल तैनात

दमोह में अहिरवार सूर्यवंशी-जाटव समाज का जिला स्तरीय सम्मेलन, कुरीतियों के उन्मूलन, शिक्षा और अधिकारों के लिए एकजुट रहने का आह्वान, 5 हजार से अधिक लोगों की भागीदारी

दमोह–छतरपुर मार्ग पर नरसिंहगढ़ के पास कोपरा नदी पुल के गड्ढे से अनियंत्रित होकर पलटी इनोवा, बाल-बाल बचे यात्री, राहगीरों का लगा जमावड़ा

Leave a Comment