होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

जर्जर स्कूल भवन में आग: पुरानी किताबें व फर्नीचर जले, दमकल की मशक्कत से टली बड़ी घटना

On: फ़रवरी 15, 2026 9:47 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह के मांगज वार्ड-1 स्थित शासकीय वीर दुर्गादास मांगज हाई स्कूल परिसर में रविवार दोपहर एक जर्जर भवन में अज्ञात कारणों से आग लग गई। भवन में पुरानी किताबें, अनुपयोगी फर्नीचर और कचरा रखा था, जो देखते ही देखते आग की चपेट में आ गया।

जर्जर स्कूल भवन में आग: पुरानी किताबें व फर्नीचर जले, दमकल की मशक्कत से टली बड़ी घटना

धुआं उठता देख आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग स्कूल परिसर में पहुंचे। कमरे से लपटें निकलती देख तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, लेकिन वाहन को पहुंचने में समय लगा। इसके बाद कोतवाली थाना पुलिस को जानकारी दी गई।

टीआई मनीष कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दमकल को दोबारा सूचना दी। स्कूल का मुख्य गेट संकरा होने से दमकल वाहन को अंदर प्रवेश करने में परेशानी हुई। काफी मशक्कत के बाद वाहन परिसर में पहुंचा और आग पर काबू पाया गया।

घटना घंटाघर के समीप हुई, जहां आसपास कई दुकानें संचालित हैं। समय रहते आग बुझने से बड़ा हादसा टल गया। जिला शिक्षा अधिकारी एस.के. नेमा ने बताया कि जले सामान में पुरानी, कोर्स से बाहर की किताबें और फर्नीचर शामिल थे। प्रथम दृष्टया अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग लगाए जाने की आशंका है। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सीएम के हटा आगमन से पहले दमोह में कोतवाली पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, बस स्टैंड-रेलवे स्टेशन सहित होटलों का किया औचक निरीक्षण

बिल्थरा शराब दुकान के सामने अवैध शराब से भरी कार पकड़ी, 90 लीटर देसी शराब जब्त

महिला दिवस पर के उपलक्ष्य में प्रशासन की पहल: आज की जनसुनवाई संभाल रहीं महिला अधिकारी-कर्मचारी, 38 अधिकारियों कर्मचारियों ने सुनी आमजन की समस्याएं, मौके पर किए निराकरण

सोमखेड़ा गांव में घर के बाहर काम करते वक्त जंगली जानवर लड़ाइयां ने किया हमला, महिला और युवती घायल, इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती

पथरिया में आसमान से गुजरे विमान की तेज आवाज से मचा हड़कंप, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

बस स्टैंड स्थित ऑफिसर्स कॉलोनी में फूटी नगर पालिका की पाइपलाइन, रोज बर्बाद हो रहा हजारों गैलन, एक माह से शिकायत के बाद भी समस्या जस की तस

Leave a Comment