होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

कचरा फेंकने के विवाद पर कुल्हाड़ी से हमला, पति पत्नी सहित बेटे को गंभीर हालात में जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती

On: जनवरी 3, 2026 3:01 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र के कंजरा मडिया गांव में शनिवार सुबह कचरा फेंकने को लेकर हुए विवाद में पड़ोसी ने एक ही परिवार पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घटना में पति, पत्नी और उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए शनिवार दोपहर 12 बजे जिला अस्पताल दमोह में भर्ती कराया गया है।

कचरा फेंकने के विवाद पर कुल्हाड़ी से हमला, पति पत्नी सहित बेटे को गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती

पीड़िता कल्लो बाई ने बताया कि पड़ोसी बलई सिंह ने उनके घर के आंगन में कचरा फेंक दिया था। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपी ने गुस्से में आकर कुल्हाड़ी से उनके पति ज्ञान सिंह और बेटे महेंद्र सिंह पर हमला कर दिया।

बीच-बचाव करने पहुंची कल्लो बाई पर भी हमला किया गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि बहू की हाल ही में डिलीवरी होने के कारण घर का सारा काम वही करती हैं। और आरोपियों ने इस पूरी घटना को अंजाम देने दिया। घटना के बाद पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज करते हुए मामला दर्ज कर आरोपीयो की तलाश शुरू कर दी है।

मामले में इलाज कर रही डॉ ऊर्जा झरिया ने बताया कि 3 घायलों में से पिता और बेटे की हालत गंभीर होने के कारण जबलपुर रिफर कर दिया है। वहीं मां का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment