होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

कड़ाके की ठंड में राहत बने रैन बसेरा, कलेक्टर के प्रयास से बदली तस्वीर, निरीक्षण के दौरान दिए थे व्यवस्थाओं के सख्त निर्देश

On: जनवरी 3, 2026 10:32 पूर्वाह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह में पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच नगर के रैन बसेरा जरूरतमंदों और मुसाफिरों के लिए अब बड़ी राहत साबित हो रहे हैं। जिला अस्पताल एवं बस स्टैंड परिसर में संचालित नगर पालिका के रैन बसेरों की स्थिति कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के हस्तक्षेप के बाद पूरी तरह बदल गई है।

कड़ाके की ठंड में राहत बने रैन बसेरा, कलेक्टर के प्रयास से बदली तस्वीर #damoh

एक माह पहले तक इन रैन बसेरों में ठहरने के लिए न पर्याप्त व्यवस्थाएं थीं और न ही साफ-सफाई। अचानक निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अव्यवस्थाएं देखीं, जिसके बाद उन्होंने तत्काल कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए सुधार के निर्देश दिए थे।

अब रैन बसेरों में साफ-सुथरे पलंग, पर्याप्त कंबल व गर्म कपड़ों की व्यवस्था की गई है। शुक्रवार शनिवार की दरमियानी रात जिला अस्पताल स्थित रैन बसेरा पूरी तरह भरा नजर आया, जहां मरीजों के परिजन और मुसाफिर सुकून से सोते दिखाई दिए। लोगों का कहना है कि अब ठंड में रात बिताने के लिए भटकना नहीं पड़ता और जिला प्रशासन के प्रयासों से सुरक्षित व गर्म ठहराव मिल रहा है।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment