होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

कपिलधारा कूप स्वीकृति के नाम पर 11 हजार की मांग, 5 हजार लेते सरपंच रंगे हाथों गिरफ्तार

On: फ़रवरी 27, 2026 11:54 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

पन्ना। भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त सागर की टीम ने ग्राम पंचायत चौपरा के सरपंच जगत आदिवासी को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। सरपंच पर कपिलधारा योजना के तहत कूप स्वीकृति के नाम पर 11 हजार रुपये मांगने का आरोप है।

कपिलधारा कूप स्वीकृति के नाम पर 11 हजार की मांग, 5 हजार लेते सरपंच रंगे हाथों गिरफ्तार

कार्रवाई महानिदेशक योगेश देशमुख के निर्देश एवं उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज सिंह के मार्गदर्शन में की गई।
शिकायतकर्ता नंदलाल राठौर ने अपनी एक हेक्टेयर भूमि पर सिंचाई सुविधा के लिए कपिलधारा योजना अंतर्गत कूप निर्माण हेतु आवेदन किया था। स्वीकृति जनपद पंचायत शाहनगर से मिल चुकी थी और कार्य मनरेगा के तहत होना था। आरोप है कि कार्य शुरू कराने के बदले सरपंच ने 11 हजार रुपये की मांग की।

शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाया। पहली किस्त के रूप में 5 हजार रुपये लेते ही सरपंच को दबोच लिया गया। कार्रवाई के दौरान जनपद कार्यालय में हड़कंप की स्थिति रही।

निरीक्षक कमल सिंह उइके, निरीक्षक रंजीत सिंह सहित टीम के अन्य सदस्य कार्रवाई में शामिल रहे। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सीएम के हटा आगमन से पहले दमोह में कोतवाली पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, बस स्टैंड-रेलवे स्टेशन सहित होटलों का किया औचक निरीक्षण

बिल्थरा शराब दुकान के सामने अवैध शराब से भरी कार पकड़ी, 90 लीटर देसी शराब जब्त

महिला दिवस पर के उपलक्ष्य में प्रशासन की पहल: आज की जनसुनवाई संभाल रहीं महिला अधिकारी-कर्मचारी, 38 अधिकारियों कर्मचारियों ने सुनी आमजन की समस्याएं, मौके पर किए निराकरण

सोमखेड़ा गांव में घर के बाहर काम करते वक्त जंगली जानवर लड़ाइयां ने किया हमला, महिला और युवती घायल, इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती

पथरिया में आसमान से गुजरे विमान की तेज आवाज से मचा हड़कंप, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

बस स्टैंड स्थित ऑफिसर्स कॉलोनी में फूटी नगर पालिका की पाइपलाइन, रोज बर्बाद हो रहा हजारों गैलन, एक माह से शिकायत के बाद भी समस्या जस की तस

Leave a Comment