होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

कासिम खान मारपीट मामला: नया मोड़, कोतवाली में दोनों पक्ष आमने-सामने, झूमाझटकी का वीडियो वायरल

On: दिसम्बर 29, 2025 6:57 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह शहर के फुटेरा वार्ड नं 3 से बीते दिन चंदू उपाध्याय के घर में पार्षद कासिम खान व उनके समर्थकों के द्वारा जबरन घर में घुसकर मारपीट की घटना सामने आई थी। घटना के वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आए थे।

जिसके विरोध में पीड़ित पक्ष के साथ बड़ी संख्या में लोग एसपी कार्यालय पहुंचे यहां विरोध प्रदर्शन कर चक्का जाम का प्रयास किया। और आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की।

कासिम खान मारपीट मामला: नया मोड़, कोतवाली में दोनों पक्ष आमने-सामने, झूमाझटकी का वीडियो वायरल #damoh

हालांकि जाम लगने के पहले ही पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही का आश्वासन देते हुए मार्ग अवरुद्ध कराया। घटना के बाद पुलिस ने घटना में लिप्त कुछ आरोपियों को हिरासत में ले लिया था।

विरोध प्रदर्शन के बाद दूसरा पक्ष कोतवाली थाना पहुंचा। जहां कल मारपीट करने वाले सहित पीड़ित पक्ष के लोग आमने सामने आ गए। और कोतवाली थाना परिसर में ही गाली गलौच करते हुए झूमा झपटी और लात घूंसो से मारपीट करने पर उतारू हो गए।

मौके पर मौजूद सीएसपी एच आर पांडे एवं कोतवाली TI मनीष ने टीम के साथ दोनों पक्षों को अलग अलग कर समझाइश दी और मामले को शांत कराया। हालांकि यह पूरी घटना मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर ली। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment