होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

खेरुआ में खेती करते वक्त करंट लगने से किसान की दर्दनाक मौत, जिला अस्पताल में डॉ ने किया मृत घोषित

On: जनवरी 16, 2026 9:07 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र के ग्राम खेरुआ में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब खेत में काम कर रहे एक किसान की करंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

खेरुआ में खेती करते वक्त करंट लगने से किसान की दर्दनाक मौत, जिला अस्पताल में डॉ ने किया मृत घोषित

मृतक की पहचान नरेंद्र आठिया पिता गुलाब आठिया (52), निवासी ग्राम खेरुआ के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नरेंद्र आठिया रोजाना की तरह अपने खेत में खेती का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक अज्ञात कारणों से उन्हें तेज करंट लग गया। करंट लगते ही किसान जमीन पर गिर पड़े और गंभीर रूप से झुलस गए।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उन्हें आज शुक्रवार दोपहर 2 बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद हिंडोरिया पुलिस मौके पर पहुंची जिन्होंने शव का पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मामले में परिजनों एवं जिला अस्पताल प्रबंधक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है, और घटना के मुख्य कारणों की जांच की जा रही है।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment