होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

बच्चों के बीज निगलने से 3 दर्जन से अधिक बच्चे गंभीर

On: दिसम्बर 2, 2025 8:19 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह/पथरिया। पथरिया विकासखंड के ग्राम किशुनगंज में मंगलवार शाम 7 बजे उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब स्कूल छुट्टी के बाद बच्चों ने स्कूल के पीछे लगे अंड-बिजौरी (रतनजोत) पेड़ के बीज खा लिए और कुछ ही देर में उनकी तबियत बिगड़ने लगी। बीजों का स्वाद अच्छा लगा तो एक-दो नहीं, बल्कि दर्जनों बच्चों ने उन्हें खाना शुरू कर दिया। इसके कुछ ही मिनट बाद बच्चों को तेज उल्टी-दस्त होने लगे और गांव में हड़कंप मच गया।

किशुनगंज में अंड-बिजौरी के बीज खाकर 30 से ज्यादा बच्चे बीमार, जिला अस्पताल में कराया भर्ती #damoh

30 से अधिक बच्चों को निजी वाहनों से जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनकी हालत देखकर स्टाफ भी अलर्ट हो गया। अस्पताल में डॉ. विक्रांत चौहान और उनकी टीम ने तुरंत इलाज शुरू किया और सभी बच्चों को प्राथमिकता पर भर्ती किया।

घटना गंभीर होते ही प्रशासन हरकत में आया। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के निर्देश पर SDM आर.एल. वांगरी, जिला शिक्षा अधिकारी एस.के. नेमा और सिविल सर्जन डॉ. प्रह्लाद पटेल अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों से बात कर बेहतर इलाज का भरोसा दिलाया और घटना की पूरी जानकारी ली।

फिलहाल डॉक्टरों ने बच्चों की हालत स्थिर बताई है, लेकिन मेडिकल टीम सभी पर लगातार नजर रखे हुए है। लेकिन गांव में दहशत का माहौल अब भी बना हुआ है।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सीएम के हटा आगमन से पहले दमोह में कोतवाली पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, बस स्टैंड-रेलवे स्टेशन सहित होटलों का किया औचक निरीक्षण

बिल्थरा शराब दुकान के सामने अवैध शराब से भरी कार पकड़ी, 90 लीटर देसी शराब जब्त

महिला दिवस पर के उपलक्ष्य में प्रशासन की पहल: आज की जनसुनवाई संभाल रहीं महिला अधिकारी-कर्मचारी, 38 अधिकारियों कर्मचारियों ने सुनी आमजन की समस्याएं, मौके पर किए निराकरण

सोमखेड़ा गांव में घर के बाहर काम करते वक्त जंगली जानवर लड़ाइयां ने किया हमला, महिला और युवती घायल, इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती

पथरिया में आसमान से गुजरे विमान की तेज आवाज से मचा हड़कंप, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

बस स्टैंड स्थित ऑफिसर्स कॉलोनी में फूटी नगर पालिका की पाइपलाइन, रोज बर्बाद हो रहा हजारों गैलन, एक माह से शिकायत के बाद भी समस्या जस की तस

Leave a Comment