होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

कोतवाली पुलिस की जुआ फड़ पर बड़ी कार्यवाही: चरयाई बाजार में संचालित हुआ फंड पर दबिश देकर 6 जुआरियों को किया गिरफ्तार

On: फ़रवरी 25, 2026 9:29 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह जुआ फड़ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 50,700 रुपए नगद और 52 ताश पत्ते जब्त किए गए हैं।

कोतवाली पुलिस की जुआ फड़ पर बड़ी कार्यवाही: 6 जुआरियो को किया गिरफ्तार

मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देश पर जिलेभर में जुआ फड़ के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 24 फरवरी 2026 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक एच.आर. पांडे के मार्गदर्शन में कोतवाली टीआई मनीष कुमार के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर सूचना पर चरयाई क्षेत्र में मदन रैकवार के ऑफिस के सामने दबिश दी। मौके पर आरोपी जुआ खेलते पाए गए।

पुलिस ने आरोपी मदन रैकवार, कोमल रैकवार, गुप्तू उर्फ गोपाल खटीक, राजू उर्फ काली रैकवार, राकेश रैकवार और अनंतराम चौरसिया को गिरफ्तार कर कोतवाली थाना में अपराध क्रमांक 177/2026 धारा 13 जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

कार्रवाई में कोतवाली TI मनीष कुमार, सहायक उप निरीक्षक अलजार सिंह, प्रधान आरक्षक महेश यादव, प्रधान आरक्षक कलीम खान, आरक्षक नरेन्द्र पटेरिया, आरक्षक बिजेंद्र मिश्रा, आरक्षक आकाश पाठक की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सीएम के हटा आगमन से पहले दमोह में कोतवाली पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, बस स्टैंड-रेलवे स्टेशन सहित होटलों का किया औचक निरीक्षण

बिल्थरा शराब दुकान के सामने अवैध शराब से भरी कार पकड़ी, 90 लीटर देसी शराब जब्त

महिला दिवस पर के उपलक्ष्य में प्रशासन की पहल: आज की जनसुनवाई संभाल रहीं महिला अधिकारी-कर्मचारी, 38 अधिकारियों कर्मचारियों ने सुनी आमजन की समस्याएं, मौके पर किए निराकरण

सोमखेड़ा गांव में घर के बाहर काम करते वक्त जंगली जानवर लड़ाइयां ने किया हमला, महिला और युवती घायल, इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती

पथरिया में आसमान से गुजरे विमान की तेज आवाज से मचा हड़कंप, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

बस स्टैंड स्थित ऑफिसर्स कॉलोनी में फूटी नगर पालिका की पाइपलाइन, रोज बर्बाद हो रहा हजारों गैलन, एक माह से शिकायत के बाद भी समस्या जस की तस

Leave a Comment