होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

दमोह कोतवाली टीआई का बोल्ड अंदाज लोगों को बेहद पसंद आ रहा

On: नवम्बर 4, 2025 2:13 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह। शहर की कसाई मंडी में हाल ही में हुए पशुवध प्रकरण के बाद पुलिस का एक्शन मोड अब और तेज हो गया है। इस बीच दमोह कोतवाली थाना प्रभारी मनीष कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें वे देर रात इलाके में गश्त के दौरान शेर की तरह दहाड़ते हुए अपराधियों को सख्त चेतावनी देते दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो में टीआई मनीष कुमार कहते नजर आ रहे हैं, अपराधी सुधार जाएं, नहीं तो दंडात्मक कार्रवाई के साथ उनका स्वागत डंडों से किया जाएगा। उनकी यह दबंग चेतावनी सुनकर मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग वहां से चुपचाप खिसकते भी नजर आए।

टीआई मनीष कुमार की यह सख्त कार्यशैली और बोल्ड अंदाज लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, और यूजर्स उन्हें “दमोह का शेर” कहकर सम्मानित कर रहे हैं।

पशुवध की घटना के बाद से पुलिस लगातार गश्त बढ़ा रही है और संदिग्ध क्षेत्रों में दबिश दी जा रही है। टीआई मनीष कुमार ने साफ कहा है कि शहर में शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी, किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्याओं ने नरसिंहगढ़ कलारी के पास पुलिस जो सूचना देकर जप्त कराई 2 पेटी अवैध शराब

पीजी कॉलेज के पास दुकान जा रहे बुजुर्ग को कार ने मारी टक्कर, जिला अस्पताल में इलाज के दौरा मौत; आरोपी छात्र फरार, पंचनामा पोस्टमार्टम के बाद सौंपा गया शव

देव डोगरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से हुए हादसे में युवक गंभीर; प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से जबलपुर रेफर

चंद्र ग्रहण की छाया में देर रात तक घंटाघर पुराना थाना सहित अन्य क्षेत्रों में जारी रहा होलिका दहन, चप्पे चप्पे पर रहा पुलिस बल तैनात

दमोह में अहिरवार सूर्यवंशी-जाटव समाज का जिला स्तरीय सम्मेलन, कुरीतियों के उन्मूलन, शिक्षा और अधिकारों के लिए एकजुट रहने का आह्वान, 5 हजार से अधिक लोगों की भागीदारी

दमोह–छतरपुर मार्ग पर नरसिंहगढ़ के पास कोपरा नदी पुल के गड्ढे से अनियंत्रित होकर पलटी इनोवा, बाल-बाल बचे यात्री, राहगीरों का लगा जमावड़ा

Leave a Comment