होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

कुम्हारी जिला पंचायत उपचुनाव में साहिल सिंह 1102 मतों से विजय घोषित, 5 जनवरी को आधिकारिक घोषणा

On: जनवरी 2, 2026 2:33 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह दमोह जिले की हटा विधानसभा अंतर्गत कुम्हारी जिला पंचायत सदस्य पद के उपचुनाव की मतगणना गुरुवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। मतगणना परिणामों में साहिल सिंह लोधी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भरत पटेल को 1102 मतों से पराजित कर जीत दर्ज की है। हालांकि चुनाव परिणाम की औपचारिक घोषणा 5 जनवरी को की जाएगी।

कुम्हारी जिला पंचायत उपचुनाव में साहिल सिंह 1102 मतों से विजय घोषित, 5 जनवरी को होगी आधिकारिक घोषणा

जिला निर्वाचन अधिकारी सुधीर कुमार कोचर ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सारणी के अनुसार 5 जनवरी को आधिकारिक रूप से परिणाम घोषित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मतगणना की प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण और पारदर्शी रही।

उल्लेखनीय है कि यह उपचुनाव 29 दिसंबर को संपन्न हुआ था, जिसमें कुल 15 प्रत्याशी मैदान में थे, लेकिन वास्तविक मुकाबला साहिल सिंह लोधी और भरत पटेल के बीच ही रहा। कुल 8 राउंड में हुई मतगणना के दौरान साहिल सिंह केवल दो राउंड में पीछे रहे, जबकि शेष राउंड में उन्होंने बढ़त बनाए रखी और अंततः जीत हासिल की।

मतगणना के अंतिम परिणामों के अनुसार साहिल सिंह लोधी को कुल 6026 मत प्राप्त हुए, जबकि भरत पटेल को 4924 मत मिले। इस प्रकार साहिल सिंह ने 1102 मतों के अंतर से उपचुनाव जीत लिया।

जीत की खबर मिलते ही मतगणना स्थल के बाहर साहिल सिंह के समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए उनका स्वागत किया और जीत का जश्न मनाया।

यह उपचुनाव एक और वजह से खास रहा। कुम्हारी क्षेत्र के 77 मतदान केंद्रों पर मध्य प्रदेश का यह पहला पूर्णतः पेपरलेस चुनाव आयोजित किया गया, जो पूरी तरह सफल और शांतिपूर्ण रहा।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुधीर कुमार कोचर ने बताया कि पेपरलेस चुनाव कराना एक बड़ा चैलेंज था, लेकिन उप जिला निर्वाचन अधिकारी मीना मसराम और हटा एसडीएम राकेश मरकाम के कुशल नेतृत्व एवं प्रशासनिक समन्वय से चुनाव प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की जा सकी। उन्होंने चुनाव ड्यूटी में लगे सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना की।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्याओं ने नरसिंहगढ़ कलारी के पास पुलिस जो सूचना देकर जप्त कराई 2 पेटी अवैध शराब

पीजी कॉलेज के पास दुकान जा रहे बुजुर्ग को कार ने मारी टक्कर, जिला अस्पताल में इलाज के दौरा मौत; आरोपी छात्र फरार, पंचनामा पोस्टमार्टम के बाद सौंपा गया शव

देव डोगरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से हुए हादसे में युवक गंभीर; प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से जबलपुर रेफर

चंद्र ग्रहण की छाया में देर रात तक घंटाघर पुराना थाना सहित अन्य क्षेत्रों में जारी रहा होलिका दहन, चप्पे चप्पे पर रहा पुलिस बल तैनात

दमोह में अहिरवार सूर्यवंशी-जाटव समाज का जिला स्तरीय सम्मेलन, कुरीतियों के उन्मूलन, शिक्षा और अधिकारों के लिए एकजुट रहने का आह्वान, 5 हजार से अधिक लोगों की भागीदारी

दमोह–छतरपुर मार्ग पर नरसिंहगढ़ के पास कोपरा नदी पुल के गड्ढे से अनियंत्रित होकर पलटी इनोवा, बाल-बाल बचे यात्री, राहगीरों का लगा जमावड़ा

Leave a Comment