होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

कुर्मी समाज पर विवादित बयान से बढ़ा तनाव: दमोह में ब्राह्मण समाज का SP कार्यालय पर घेराव, मुरारी पांडे हुआ गिरफ्तार

On: दिसम्बर 3, 2025 8:53 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह। रहली निवासी मुरारी पांडेय द्वारा कुर्मी समाज पर की गई कथित आपत्तिजनक और भड़काऊ टिप्पणी को लेकर जिले में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बुधवार शाम 4 बजे ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। और एसपी का घेराव कर आरोपी के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की।

समाज के प्रतिनिधियों ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि मुरारी पांडे के बयान से दो समुदायों में तनाव फैलाने की कोशिश की गई है, जो जिले की शांति-व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द पर गंभीर असर डाल सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे बयान न केवल असंवैधानिक हैं, बल्कि समाज को बांटने की मानसिकता को दर्शाते हैं।

कुर्मी समाज पर विवादित बयान से मुरारी पांडे हुआ गिरफ्तार #latestnews #damoh #rehli #choukidar

ज्ञापन में मांग की गई कि आरोपी के खिलाफ तुरंत FIR दर्ज की जाए, साथ ही सभी थानों को निर्देशित किया जाए कि भविष्य में किसी भी समुदाय विशेष पर अपमानजनक टिप्पणी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। इस दौरान ब्राह्मण समाज के लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही कार्रवाई नहीं की गई तो वे जिला स्तरीय आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

पुलिस अधीक्षक ने प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि मामले की जांच कर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई की जाएगी, ताकि जिले में शांति और सामाजिक एकता बनी रहे।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सीएम के हटा आगमन से पहले दमोह में कोतवाली पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, बस स्टैंड-रेलवे स्टेशन सहित होटलों का किया औचक निरीक्षण

बिल्थरा शराब दुकान के सामने अवैध शराब से भरी कार पकड़ी, 90 लीटर देसी शराब जब्त

महिला दिवस पर के उपलक्ष्य में प्रशासन की पहल: आज की जनसुनवाई संभाल रहीं महिला अधिकारी-कर्मचारी, 38 अधिकारियों कर्मचारियों ने सुनी आमजन की समस्याएं, मौके पर किए निराकरण

सोमखेड़ा गांव में घर के बाहर काम करते वक्त जंगली जानवर लड़ाइयां ने किया हमला, महिला और युवती घायल, इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती

पथरिया में आसमान से गुजरे विमान की तेज आवाज से मचा हड़कंप, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

बस स्टैंड स्थित ऑफिसर्स कॉलोनी में फूटी नगर पालिका की पाइपलाइन, रोज बर्बाद हो रहा हजारों गैलन, एक माह से शिकायत के बाद भी समस्या जस की तस

Leave a Comment