होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

मददगार बने दरोगा, मसीहा बनकर देर रात बेसहारा वृद्ध महिला के घर पहुंचे थाना प्रभारी

On: जनवरी 18, 2026 8:21 पूर्वाह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह पुलिस की छवि को मानवीय रूप देते हुए हटा थाना प्रभारी सुधीर कुमार बेगी ने देर रात एक बेसहारा वृद्ध महिला की मदद कर मिसाल पेश की। नवोदय वार्ड ककराई क्षेत्र में रहने वाली 85 वर्षीय गोरा बाई लोधी वर्षों से खंडहरनुमा कच्ची झोपड़ी में अकेली जीवन गुजार रही हैं। पति के निधन के बाद बच्चों ने भी उनका साथ छोड़ दिया, जिससे वह अभावों में जीने को मजबूर हैं।

मददगार बने दरोगा, मसीहा बनकर देर रात बेसहारा वृद्ध महिला के घर पहुंचे थाना प्रभारी #damoh


वृद्ध महिला की दयनीय स्थिति की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी सुधीर बेगी गुरुवार देर रात स्वयं किराना दुकान से राशन सामग्री लेकर और ठंड से बचाव के लिए गर्म कंबल के साथ उनके घर पहुंचे। उन्होंने गोरा बाई से मिलकर उनका हालचाल जाना और उन्हें राशन किट व कंबल भेंट किया।


गोरा बाई ने बताया कि पहले वह बीड़ी बनाकर जीवनयापन करती थीं, लेकिन अब शारीरिक रूप से असमर्थ हैं। उनकी पीड़ा सुनकर थाना प्रभारी ने भरोसा दिलाया कि जरूरत पड़ने पर वह सीधे थाने आ सकती हैं और जब तक वे हटा में पदस्थ हैं, उनकी हर संभव मदद की जाएगी


इस पहल से वृद्ध महिला के चेहरे पर मुस्कान लौट आई। थाना प्रभारी के इस मानवीय कदम की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्याओं ने नरसिंहगढ़ कलारी के पास पुलिस जो सूचना देकर जप्त कराई 2 पेटी अवैध शराब

पीजी कॉलेज के पास दुकान जा रहे बुजुर्ग को कार ने मारी टक्कर, जिला अस्पताल में इलाज के दौरा मौत; आरोपी छात्र फरार, पंचनामा पोस्टमार्टम के बाद सौंपा गया शव

देव डोगरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से हुए हादसे में युवक गंभीर; प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से जबलपुर रेफर

चंद्र ग्रहण की छाया में देर रात तक घंटाघर पुराना थाना सहित अन्य क्षेत्रों में जारी रहा होलिका दहन, चप्पे चप्पे पर रहा पुलिस बल तैनात

दमोह में अहिरवार सूर्यवंशी-जाटव समाज का जिला स्तरीय सम्मेलन, कुरीतियों के उन्मूलन, शिक्षा और अधिकारों के लिए एकजुट रहने का आह्वान, 5 हजार से अधिक लोगों की भागीदारी

दमोह–छतरपुर मार्ग पर नरसिंहगढ़ के पास कोपरा नदी पुल के गड्ढे से अनियंत्रित होकर पलटी इनोवा, बाल-बाल बचे यात्री, राहगीरों का लगा जमावड़ा

Leave a Comment