दमोह जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र की बांदकपुर चौकी अंतर्गत आने वाले मडिया गांव में अज्ञात कारणों के चलते युवक के द्वारा स्वयं के ऊपर धारदार कैचे से हमला कर आत्महत्या कर लिए जाने की घटना सामने आई है। घटना के बाद परिजन घायल को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां मौजूद डॉ ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद मड़िया निवासी राजा पिता धनीराम राय उम्र 40 वर्ष को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद हिंडोरिया थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जिन्होंने घटना के सम्बन्ध में जानकारी ली।
मृतक के भतीजे विकास राय ने बताया कि वह अत्यधिक शराब का सेवन करते थे। हालांकि घटना के स्पष्ट कारणों का खुलासा नहीं किया जा सका है। घटना के बाद आज बुधवार दोपहर 3 बजे जिला अस्पताल में बने शव ग्रह से निकलवाकर पंचनामा पोस्टमार्टम कार्यवाही के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द करते हुए घटना के मुख्य कारणों की जांच शुरू कर दी है।









