होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

मारूताल बायपास पर खुलेआम गुंडागर्दी, ऑटो पार्ट्स दुकानदार से उधारी के पैसे मांगने पर बेरहमी से मारपीट, CCTV में कैद वारदात

On: जनवरी 12, 2026 3:02 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह दमयंती नगर तहसील के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत जबलपुर नाका चौकी के मारूताल बायपास मार्ग पर रविवार-सोमवार की दरमियानी रात सनसनीखेज घटना सामने आई है। अग्रवाल दाल मिल के सामने स्थित एक ऑटो पार्ट्स दुकान के बाहर कुछ युवकों ने खुलेआम गुंडागर्दी करते हुए दुकानदार के साथ जमकर मारपीट की।

मारूताल बायपास पर खुलेआम गुंडागर्दी, उधारी के पैसे मांगने पर बेरहमी से मारपीट, CCTV में कैद वारदात

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी दुकान के बाहर पहुंचे और दुकानदार मोहसिन खान से गाली-गलौच करते हुए सौरभ, जतिन, आकाश यादव सहित अन्य युवकों ने मारपीट शुरू कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन आरोपी दबंगई दिखाते हुए नहीं माने। जब दुकानदार जान बचाकर भागने लगा तो आरोपी फिल्मी अंदाज में दुकान के अंदर घुस गए और मालिक सहित कर्मचारियों के साथ भी मारपीट की।

पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोमवार दोपहर करीब 1 बजे से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि उधारी के पैसे मांगने को लेकर विवाद हुआ, जो हिंसक रूप ले बैठा। मारपीट में घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही जबलपुर नाका चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। क्षेत्र में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं से लोगों में भय का माहौल है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में आरोपियों के खिलाफ क्या सख्त कार्रवाई करती है या क्षेत्र में अपराधियों के हौसले यूं ही बुलंद रहेंगे।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment