होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

मौसम बदला, दोपहर में तेज धूप का अहसास, सर्दी की विदाई के आसार आने लगे नजर

On: जनवरी 21, 2026 1:23 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह। जनवरी का महीना लगभग आधा ही बीता है, पर मौसम ने करवट बदल ली। आमतौर पर इस समय कड़ाके की ठंड और शीतलहर का असर रहता है। वहीं अब हल्की गर्मी का एहसास होने लगा है। सुबह और रात में ठंड जरूर बनी हुई है, लेकिन दोपहर के समय तेज धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। दिन के समय लोग स्वेटर और जैकेट उतारकर हल्के कपड़ों में नजर आने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार बीते कुछ दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में इजाफा हुआ है।

दोपहर के समय धूप तीखी होने से फरवरी-मार्च का एहसास हो रहा है। बताया गया है कि पश्चिमी विक्षोभ कमजोर होने और उत्तर से ठंडी हवाओं की रफ्तार कम होने के कारण तापमान बढ़ा है। हालांकि आने वाले दिनों में मौसम में फिर बदलाव की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

…तो जल्द शुरू होगी भीषण गर्मी

मौसम के मौजूदा संकेतों को देखते हुए इस बार भीषण गर्मी पड़ने की आशंका जताई जा रही है। जनवरी में ही तापमान बढ़ना चिंता का विषय है। यदि यही स्थिति रही, तो मार्च-अप्रैल जैसे महीनों में ही लू और अत्यधिक तापमान लोगों की परेशानी बढ़ाएगा।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment