होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

मौत का अंधा मोड़ बना जबेरा बाईपास, दो ट्रक आमने–सामने भिड़े, केबिन में फंसा चालक—JCB से निकाला बाहर

On: जनवरी 23, 2026 4:37 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह–जबलपुर स्टेट हाईवे पर स्थित जबेरा बाईपास का अंधा मोड़ एक बार फिर खून–खराबे का गवाह बना। शुक्रवार दोपहर जबलपुर की ओर से आ रहा ट्रक RJ 11 GB 8855 और सामने से आ रहा ट्रक MP 19 HA 5005 तेज रफ्तार में आमने–सामने टकरा गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक ट्रक का चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया।

मौत का अंधा मोड़ बना जबेरा बाईपास, दो ट्रक आमने–सामने भिड़े, केबिन में फंसा चालक—JCB से निकाला बाहर

हादसे के बाद मौके पर चीख–पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और ग्रामीण पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद JCB मशीन से केबिन काटकर चालक को बाहर निकाला गया और जबेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हादसे से कुछ देर तक हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही।

चौंकाने वाली बात यह है कि यही अंधा मोड़ पिछले एक महीने में तीसरी बड़ी दुर्घटना का कारण बन चुका है। ग्रामीणों में दहशत है और प्रशासन से तत्काल सुरक्षा इंतजाम की मांग तेज हो गई है।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्याओं ने नरसिंहगढ़ कलारी के पास पुलिस जो सूचना देकर जप्त कराई 2 पेटी अवैध शराब

पीजी कॉलेज के पास दुकान जा रहे बुजुर्ग को कार ने मारी टक्कर, जिला अस्पताल में इलाज के दौरा मौत; आरोपी छात्र फरार, पंचनामा पोस्टमार्टम के बाद सौंपा गया शव

देव डोगरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से हुए हादसे में युवक गंभीर; प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से जबलपुर रेफर

चंद्र ग्रहण की छाया में देर रात तक घंटाघर पुराना थाना सहित अन्य क्षेत्रों में जारी रहा होलिका दहन, चप्पे चप्पे पर रहा पुलिस बल तैनात

दमोह में अहिरवार सूर्यवंशी-जाटव समाज का जिला स्तरीय सम्मेलन, कुरीतियों के उन्मूलन, शिक्षा और अधिकारों के लिए एकजुट रहने का आह्वान, 5 हजार से अधिक लोगों की भागीदारी

दमोह–छतरपुर मार्ग पर नरसिंहगढ़ के पास कोपरा नदी पुल के गड्ढे से अनियंत्रित होकर पलटी इनोवा, बाल-बाल बचे यात्री, राहगीरों का लगा जमावड़ा

Leave a Comment