होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

गिट्टी से भरा डंपर पलटा, दो की मौत, एक घायल

On: दिसम्बर 23, 2025 7:32 पूर्वाह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह। बटियागढ़–छतरपुर नेशनल हाईवे पर सोमवार को गिट्टी से भरा एक डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया। दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं एक अन्य व्यक्ति के डंपर के नीचे गिट्टी में दबे होने की आशंका जताई जा रही है, जिसकी तलाश जारी है।

गिट्टी से भरा डंपर पलटा, दो की मौत, एक घायल #damoh #choukidar #news

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार डंपर अचानक संतुलन खो बैठा और सड़क किनारे पलट गया। हादसे में डंपर में सवार दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बटियागढ़ लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रिफर कर दिया है।

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और राहत व बचाव कार्य शुरू कराया। गिट्टी हटाकर दबे हुए व्यक्ति की तलाश की जा रही है। हादसे के कारण कुछ समय के लिए नेशनल हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने नियंत्रित किया।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतकों की पहचान की जा रही है।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दमोह में चलती बस में महिला से छेड़छाड़, बस मालिक फरार बस को जब्त करआरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

होली एवं रमजान पर्व के मद्देनज़र दमोह में पुलिस अलर्ट, शहर में निकाला फ्लैग मार्चशांति व्यवस्था बनाए रखने आम नागरिकों से सहयोग की अपील

बिसनाखेड़ी के पास दर्दनाक सड़क हादसा: 2 बाइकों की भिड़ंत में 2 की मौत, 3 वर्षीय मासूम सहित 4 गंभीर जबलपुर रेफर

दमोह में नशे की खेती का काला खेल बेनकाब: 3 एकड़ में लहलहाती अफीम बरामद, एक गिरफ्तार, दूसरा मौके से फरार

जिला अस्पताल गेट पर दो पक्षों में मारपीट, नवविवाहिता की आत्महत्या के बाद बढ़ा विवाद; वीडियो वायरल

पत्थर पटक कर 5 वर्षीय बालक की हत्या, आरोपी फरार; गांव में दहशत

Leave a Comment