होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

मुकेश कॉलोनी में देर रात हुए मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: पाइप-ईंट से हमले में माँ-बेटा घायल, गंभीर हालात में जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती

On: फ़रवरी 16, 2026 12:04 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह शहर के मुकेश कॉलोनी क्षेत्र में रविवार सोमवार की दरमियानी रात 12 से 1 बजे के बीच हुई मामूली कहासुनी ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि पड़ोसियों ने पाइप, ईंट और पत्थरों से हमला कर दिया, जिससे माँ-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुकेश कॉलोनी में देर रात हुए मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: पाइप-ईंट से हमले में माँ-बेटा घायल

घटना में घायल चंदा पति स्वर्गीय सूरज रैकवार उम्र 55 वर्ष निवासी मुकेश कॉलोनी ने बताया कि मोहल्ले के मोनू रैकवार, मुन्ना रैकवार तथा मुन्ना की पत्नी ने विवाद के दौरान उनके साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके बेटे हेमंत रैकवार उम्र 30 वर्ष पर भी हमला कर दिया। जिससे वह भी घायल हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल विवाद के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। लेकिन दोनों का उपचार जारी है और पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुट गई है।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्याओं ने नरसिंहगढ़ कलारी के पास पुलिस जो सूचना देकर जप्त कराई 2 पेटी अवैध शराब

पीजी कॉलेज के पास दुकान जा रहे बुजुर्ग को कार ने मारी टक्कर, जिला अस्पताल में इलाज के दौरा मौत; आरोपी छात्र फरार, पंचनामा पोस्टमार्टम के बाद सौंपा गया शव

देव डोगरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से हुए हादसे में युवक गंभीर; प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से जबलपुर रेफर

चंद्र ग्रहण की छाया में देर रात तक घंटाघर पुराना थाना सहित अन्य क्षेत्रों में जारी रहा होलिका दहन, चप्पे चप्पे पर रहा पुलिस बल तैनात

दमोह में अहिरवार सूर्यवंशी-जाटव समाज का जिला स्तरीय सम्मेलन, कुरीतियों के उन्मूलन, शिक्षा और अधिकारों के लिए एकजुट रहने का आह्वान, 5 हजार से अधिक लोगों की भागीदारी

दमोह–छतरपुर मार्ग पर नरसिंहगढ़ के पास कोपरा नदी पुल के गड्ढे से अनियंत्रित होकर पलटी इनोवा, बाल-बाल बचे यात्री, राहगीरों का लगा जमावड़ा

Leave a Comment