होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

नरसिंहगढ़ में माईसेम सीमेंट फैक्ट्री के खिलाफ युवाओं का हल्ला बोल, स्लोगन लिखी बैनर तख्तियां लेकर सड़कों पर उतरे युवा

On: जनवरी 13, 2026 9:17 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह | नरसिंहगढ़ में माईसेम सीमेंट फैक्ट्री के खिलाफ युवाओं का हल्ला बोल, स्लोगन लिखी बैनर तख्तियां लेकर सड़कों पर उतरे युवा, ज्ञापन सौंपकर स्थानीय युवाओं को रोजगार देने दिया 15 दिनों का अल्टीमेटम

दमोह देहात थाना क्षेत्र की नरसिंहगढ़ चौकी स्थित माईसेम सीमेंट फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ मंगलवार दोपहर 2 नरसिंहगढ़ में युवाओं ने जमकर प्रदर्शन किया। इस बीच दृगपाल सिंह लोधी, चंद्रभान सिंह लोधी सहित अन्य युवाओं ने स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं देने की मांग को लेकर हल्ला बोल रैली निकाली।

नरसिंहगढ़ में माईसेम सीमेंट फैक्ट्री के खिलाफ युवाओं का हल्ला बोल, स्लोगन लिखी बैनर तख्तियां

फैक्ट्री गेट से शुरू हुई रैली बस स्टैंड होते हुए राम मंदिर तक पहुंची, जहां जोरदार नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारियों ने स्थानीय युवाओं को रोजगार, उत्खनन में ली गई जमीन के बदले किसानों को स्थायी नौकरी, ब्लास्टिंग से क्षतिग्रस्त घरों के लिए मुआवजा और फसिया नाले पर शहीद स्मारक निर्माण की मांग रखी। “फैक्ट्री बंद करो”, “स्थानीय लोगों को रोजगार दो” जैसे नारों से माहौल गरमा गया। मौके पर पुलिस बल तैनात रहा। बाद में पथरिया तहसीलदार ब्रजेश पांडे व नरसिंहगढ़ चौकी प्रभारी अभिषेक पटेल की मौजूदगी में फैक्टी के यूनिट हेड सुरेश दुबे को ज्ञापन सौंपा।

साथ ही उन्होंने 15 दिनों का अल्टीमेटम देते हुए मांगे पूर्ण न होने पर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी फैक्ट्री प्रबंधन एवं जिला प्रशासन को दी।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्याओं ने नरसिंहगढ़ कलारी के पास पुलिस जो सूचना देकर जप्त कराई 2 पेटी अवैध शराब

पीजी कॉलेज के पास दुकान जा रहे बुजुर्ग को कार ने मारी टक्कर, जिला अस्पताल में इलाज के दौरा मौत; आरोपी छात्र फरार, पंचनामा पोस्टमार्टम के बाद सौंपा गया शव

देव डोगरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से हुए हादसे में युवक गंभीर; प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से जबलपुर रेफर

चंद्र ग्रहण की छाया में देर रात तक घंटाघर पुराना थाना सहित अन्य क्षेत्रों में जारी रहा होलिका दहन, चप्पे चप्पे पर रहा पुलिस बल तैनात

दमोह में अहिरवार सूर्यवंशी-जाटव समाज का जिला स्तरीय सम्मेलन, कुरीतियों के उन्मूलन, शिक्षा और अधिकारों के लिए एकजुट रहने का आह्वान, 5 हजार से अधिक लोगों की भागीदारी

दमोह–छतरपुर मार्ग पर नरसिंहगढ़ के पास कोपरा नदी पुल के गड्ढे से अनियंत्रित होकर पलटी इनोवा, बाल-बाल बचे यात्री, राहगीरों का लगा जमावड़ा

Leave a Comment