होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

नशे में धुत ट्रक चालक ने तोड़ा प्रतिबंधित बेरियर, कंकाली माई चौराहे पर मचा हड़कंप, CCTV में कैद हुई सनसनीखेज वारदात

On: जनवरी 19, 2026 9:33 पूर्वाह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बजरिया चौकी के कंकाली माई चौराहे पर रविवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने भारी वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए लगाए गए प्रतिबंधित बेरियर को जोरदार टक्कर मारकर तोड़ दिया। घटना के बाद मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला।

नशे में धुत ट्रक चालक ने तोड़ा प्रतिबंधित बेरियर, कंकाली माई चौराहे पर मचा हड़कंप, CCTV में कैद

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह ही कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के निर्देशन में नगर पालिका प्रशासन ने लोकनिर्माण विभाग के सहयोग से इस मार्ग पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई थी। उद्देश्य यह था कि रहवासी क्षेत्र में होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके। इसके बावजूद ट्रक क्रमांक MP 04 YU 6038 के चालक ने नियमों की अनदेखी करते हुए प्रतिबंधित मार्ग पर प्रवेश किया और बेरियर को तोड़ दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक चालक शराब के नशे में था। CCTV फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि प्रतिबंध के बावजूद एक बस चालक तो रिवर्स लेकर लौट गया, लेकिन ट्रक चालक ने बेरियर में तेज टक्कर मार दी। पहली टक्कर के बाद भी जब रास्ता साफ नहीं हुआ तो चालक ने दोबारा टक्कर मारकर लोहे का एंगल पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया और आगे बढ़ गया। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही बजरिया चौकी पुलिस प्रभारी राकेश पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टूटे बेरियर और सड़क पर गिरे लोहे के पोल के कारण करीब एक घंटे तक मुख्य मार्ग अवरुद्ध रहा। बाद में ग्राइंडर की मदद से लोहे की रॉड काटकर मार्ग को खुलवाया गया, तब जाकर यातायात बहाल हो सका।

मामले में ट्रक मालिक मुकेश जैन ने क्षतिग्रस्त पोल की मरम्मत कराने का आश्वासन दिया है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिक कार्रवाई दर्ज कर ली है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से प्रतिबंधित मार्गों पर सख्ती से निगरानी और कार्रवाई की मांग की है।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्याओं ने नरसिंहगढ़ कलारी के पास पुलिस जो सूचना देकर जप्त कराई 2 पेटी अवैध शराब

पीजी कॉलेज के पास दुकान जा रहे बुजुर्ग को कार ने मारी टक्कर, जिला अस्पताल में इलाज के दौरा मौत; आरोपी छात्र फरार, पंचनामा पोस्टमार्टम के बाद सौंपा गया शव

देव डोगरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से हुए हादसे में युवक गंभीर; प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से जबलपुर रेफर

चंद्र ग्रहण की छाया में देर रात तक घंटाघर पुराना थाना सहित अन्य क्षेत्रों में जारी रहा होलिका दहन, चप्पे चप्पे पर रहा पुलिस बल तैनात

दमोह में अहिरवार सूर्यवंशी-जाटव समाज का जिला स्तरीय सम्मेलन, कुरीतियों के उन्मूलन, शिक्षा और अधिकारों के लिए एकजुट रहने का आह्वान, 5 हजार से अधिक लोगों की भागीदारी

दमोह–छतरपुर मार्ग पर नरसिंहगढ़ के पास कोपरा नदी पुल के गड्ढे से अनियंत्रित होकर पलटी इनोवा, बाल-बाल बचे यात्री, राहगीरों का लगा जमावड़ा

Leave a Comment