होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

न्यू दमोह में चाकूबाजी से दहशत, पैसे के विवाद में युवक पर हमला

On: दिसम्बर 26, 2025 7:53 पूर्वाह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह। न्यू दमोह क्षेत्र लगातार आपराधिक घटनाओं का गढ़ बनता जा रहा है। गुरुवार–शुक्रवार की दरम्यानी एक बार फिर बेखौफ बदमाशों ने युवक पर चाकू से हमला कर दहशत फैला दी। रास्ता रोककर पैसों की मांग की गई और इंकार करने पर धारदार हथियार से वार कर दिया गया। घायल युवक को डायल 112 की मदद से गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

न्यू दमोह में चाकूबाजी से दहशत, पैसे के विवाद में युवक पर हमला #damoh

प्राप्त जानकारी के अनुसार चैनपुरा मानस पाठ निवासी गुड्डू चौरसिया बकौली स्थित अपनी चाय की दुकान बंद कर घर लौट रहा था। न्यू दमोह पहुंचते ही अज्ञात युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया और पैसे मांगे। मना करने पर आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल के बयान दर्ज कर विवेचना शुरू की।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी न्यू दमोह क्षेत्र में चार आरोपियों द्वारा एक युवक पर तलवार से हमला किया गया था। इस घटना के बाद स्वयं पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने विभिन्न थाना-चौकियों की पुलिस के साथ क्षेत्र में दबिश देकर संदिग्धों की जांच और दस्तावेज सत्यापन किया था। इसके बावजूद अपराधियों के हौसले कम नहीं हुए हैं।

लगातार हो रही वारदातों से क्षेत्रवासियों में भय का माहौल है। अब सवाल यह है कि पुलिस का खौफ अपराधियों में आखिर कब दिखाई देगा और न्यू दमोह को अपराध मुक्त बनाने के लिए ठोस कार्रवाई कब होगी।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्याओं ने नरसिंहगढ़ कलारी के पास पुलिस जो सूचना देकर जप्त कराई 2 पेटी अवैध शराब

पीजी कॉलेज के पास दुकान जा रहे बुजुर्ग को कार ने मारी टक्कर, जिला अस्पताल में इलाज के दौरा मौत; आरोपी छात्र फरार, पंचनामा पोस्टमार्टम के बाद सौंपा गया शव

देव डोगरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से हुए हादसे में युवक गंभीर; प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से जबलपुर रेफर

चंद्र ग्रहण की छाया में देर रात तक घंटाघर पुराना थाना सहित अन्य क्षेत्रों में जारी रहा होलिका दहन, चप्पे चप्पे पर रहा पुलिस बल तैनात

दमोह में अहिरवार सूर्यवंशी-जाटव समाज का जिला स्तरीय सम्मेलन, कुरीतियों के उन्मूलन, शिक्षा और अधिकारों के लिए एकजुट रहने का आह्वान, 5 हजार से अधिक लोगों की भागीदारी

दमोह–छतरपुर मार्ग पर नरसिंहगढ़ के पास कोपरा नदी पुल के गड्ढे से अनियंत्रित होकर पलटी इनोवा, बाल-बाल बचे यात्री, राहगीरों का लगा जमावड़ा

Leave a Comment