होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

न्यू दमोह में पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन, सी-ब्लॉक की हर बिल्डिंग को खंगाला

On: दिसम्बर 20, 2025 9:33 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह। न्यू दमोह क्षेत्र में हाल ही में हुई चाकू-तलवार से जानलेवा हमले की सनसनीखेज घटना के बाद पुलिस ने बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया।सीएसपी एच आर पांडे, कोतवाली TI मनीष कुमार, दमोह देहात थाना प्रभारी रचना मिश्रा एवं टीआई नेहा कारोलिया के नेतृत्व में आज शनिवार शाम देहात थाना पुलिस टीम ने दमयंती नगर अंतर्गत आने वाले न्यू दमोह के सी-ब्लॉक की सभी बिल्डिंगों में सघन तलाशी अभियान चलाया। इसी दौरान जिले के अन्य थानों के प्रभारी भी अपनी-अपनी टीमों के साथ क्षेत्र में घर-घर जांच करते नजर आए।

न्यू दमोह में पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन, सी-ब्लॉक की हर बिल्डिंग को खंगाला #damoh #news

पुलिस ने इलाके में रहने वाले और बाहर से आ-जा रहे संदिग्ध लोगों की जानकारी आसपास के रहवासियों से जुटाई। आने जाने वाले वजहों को रोककर पूंछताछ की। कई लोगों के पहचान पत्र और दस्तावेज भी चेक किए गए। यह कार्रवाई बीते दिनों न्यू दमोह निवासी संजू पिता अनिरुद्ध अहिरवार पर चार युवकों द्वारा विवाद के बाद चाकू व तलवार से किए गए जानलेवा हमले के बाद की गई है।

जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया था। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। क्षेत्र में लगातार बढ़ रही अराजकता और अनैतिक गतिविधियों की शिकायतों को देखते हुए यह सर्च ऑपरेशन चलाया गया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

वहीं हिंदू संगठनों ने भी बाहरी और आपराधिक तत्वों की बढ़ती आवाजाही पर चिंता जताते हुए विरोध दर्ज करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्याओं ने नरसिंहगढ़ कलारी के पास पुलिस जो सूचना देकर जप्त कराई 2 पेटी अवैध शराब

पीजी कॉलेज के पास दुकान जा रहे बुजुर्ग को कार ने मारी टक्कर, जिला अस्पताल में इलाज के दौरा मौत; आरोपी छात्र फरार, पंचनामा पोस्टमार्टम के बाद सौंपा गया शव

देव डोगरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से हुए हादसे में युवक गंभीर; प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से जबलपुर रेफर

चंद्र ग्रहण की छाया में देर रात तक घंटाघर पुराना थाना सहित अन्य क्षेत्रों में जारी रहा होलिका दहन, चप्पे चप्पे पर रहा पुलिस बल तैनात

दमोह में अहिरवार सूर्यवंशी-जाटव समाज का जिला स्तरीय सम्मेलन, कुरीतियों के उन्मूलन, शिक्षा और अधिकारों के लिए एकजुट रहने का आह्वान, 5 हजार से अधिक लोगों की भागीदारी

दमोह–छतरपुर मार्ग पर नरसिंहगढ़ के पास कोपरा नदी पुल के गड्ढे से अनियंत्रित होकर पलटी इनोवा, बाल-बाल बचे यात्री, राहगीरों का लगा जमावड़ा

Leave a Comment