होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

न्यू दमोह में चाकूबाजी से हड़कंप, युवक पर तलवार-चाकू से जानलेवा हमला,पुराने विवाद ने लिया हिंसक रूप, हालत नाजुक

On: दिसम्बर 20, 2025 9:18 पूर्वाह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

न्यू दमोह में चाकूबाजी से हड़कंप, युवक पर तलवार-चाकू से जानलेवा हमला
पुराने विवाद ने लिया हिंसक रूप, हालत नाजुक

दमोह। जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत जबलपुर नाका चौकी के न्यू दमोह इलाके में शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात हुई चाकूबाजी की सनसनीखेज घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुराने विवाद को लेकर चार युवकों ने एक युवक को घेरकर तलवार और चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।


घायल युवक की पहचान संजू पिता अनिरुद्ध अहिरवार, उम्र 21 वर्ष, निवासी न्यू दमोह के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावरों ने अचानक युवक को निशाना बनाया और जान से मारने की नीयत से उस पर वार किए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के बाद आसपास के लोग दहशत में आ गए।

न्यू दमोह में चाकूबाजी से हड़कंप, युवक पर तलवार-चाकू से जानलेवा हमलापुराने विवाद ने लिया हिंसक रूप


प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना को जावेद सहित तीन अन्य आरोपियों ने अंजाम दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को देखते हुए सीएसपी एच.आर. पांडे, कोतवाली टीआई मनीष कुमार, देहात थाना प्रभारी रचना मिश्रा, जबलपुर नाका चौकी प्रभारी प्रशीता कुर्मी सहित भारी पुलिस बल तैनात किया गया। देर रात पुलिस ने कुछ ठिकानों पर दबिश भी दी, लेकिन आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर बताए जा रहे हैं।


घटना के बाद मौके पर हिंदू संगठनों के लोग भी एकत्रित हो गए और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध दर्ज कराया। बढ़ते दबाव के बीच पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश तेज कर दी गई है।


फिलहाल न्यू दमोह क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। लगातार सामने आ रही इस तरह की वारदातों से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि अपराधी पुलिस से बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, जिससे क्षेत्र में उनका दबदबा बढ़ता नजर आ रहा है। अब देखना होगा कि पुलिस कब तक आरोपियों को गिरफ्तार कर पाती है या इस तरह की घटनाओं का सिलसिला यूं ही जारी रहता है।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment