होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

नोहटा शराब दुकान का शटर तोड़कर लाखों की शराब चोरी, सोते वक्त हुई चोरी, CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश

On: जनवरी 6, 2026 9:03 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह जिले के नोहटा क्षेत्र में स्थित शासकीय शराब दुकान में सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। नोहटा मौसीपुरा रोड, दमोह–जबलपुर स्टेट हाईवे पर स्थित दुकान का शटर तोड़कर चोर करीब 80 से 100 पेटी शराब ले उड़े। चोरी गई शराब की अनुमानित कीमत लगभग दो लाख रुपये बताई जा रही है।

नोहटा शराब दुकान का शटर तोड़कर लाखों की शराब चोरी, सोते वक्त हुई चोरी CCTV के आधार पार तलाश शुरू


शराब दुकान के मैनेजर आशीष राय के अनुसार वे रात करीब 11 से 12 बजे तक दुकान के आसपास मौजूद थे। कर्मचारियों के सोने के बाद चोरों ने मौका पाकर ताला तोड़ा और चोरी कर ली। आश्चर्य की बात यह रही कि किसी को भनक तक नहीं लगी।


मंगलवार सुबह दुकान खुलने पर चोरी का पता चला, जिसके बाद नोहटा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। थाना प्रभारी अभिषेक पटेल ने बताया कि मामले की जांच जारी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।


स्टेट हाईवे व थाना क्षेत्र में हुई इस चोरी ने पुलिस की रात्रि गश्त व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दमोह में चलती बस में महिला से छेड़छाड़, बस मालिक फरार बस को जब्त करआरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

होली एवं रमजान पर्व के मद्देनज़र दमोह में पुलिस अलर्ट, शहर में निकाला फ्लैग मार्चशांति व्यवस्था बनाए रखने आम नागरिकों से सहयोग की अपील

बिसनाखेड़ी के पास दर्दनाक सड़क हादसा: 2 बाइकों की भिड़ंत में 2 की मौत, 3 वर्षीय मासूम सहित 4 गंभीर जबलपुर रेफर

दमोह में नशे की खेती का काला खेल बेनकाब: 3 एकड़ में लहलहाती अफीम बरामद, एक गिरफ्तार, दूसरा मौके से फरार

जिला अस्पताल गेट पर दो पक्षों में मारपीट, नवविवाहिता की आत्महत्या के बाद बढ़ा विवाद; वीडियो वायरल

पत्थर पटक कर 5 वर्षीय बालक की हत्या, आरोपी फरार; गांव में दहशत

Leave a Comment