होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

सतरिया कांड में हाईकोर्ट सख्त, पुलिस ने दृगपाल को दबोचा

On: अक्टूबर 16, 2025 12:56 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह। जिले के पटेरा थाना क्षेत्र के सतरिया गांव में पैर धुलवाकर वही पानी पिलाने के मामले ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। इस मामले में मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने कड़ा रुख अपनाते हुए सभी आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

इधर, अदालत के सख्त रुख के बाद भी कुछ राजनीतिक और सामाजिक संगठन इस प्रकरण को लेकर सक्रिय हो गए हैं। इसी क्रम में ओबीसी संगठन ने गुरुवार को दमोह जिला मुख्यालय में बड़ा प्रदर्शन करने का ऐलान किया था। पिछले दो दिनों से सोशल मीडिया पर इस आंदोलन को लेकर जोरदार प्रतिक्रियाएं चल रही थीं और ओबीसी वर्ग के लोगों से इसमें शामिल होने की अपील की जा रही थी।

रात में पुलिस ने की कार्रवाई, कांग्रेस नेता दृगपालडिटेन

आंदोलन से पहले ही पुलिस ने एहतियाती कदम उठाते हुए बुधवार–गुरुवार की दरम्यानी रात कांग्रेस नेता और जनप्रतिनिधि दृगपाल को हिरासत में ले लिया।

पुलिस देर रात उनके घर पहुंची और उन्हें अपनी अभिरक्षा में लेकर नोहटा थाना लाई। सूत्रों के अनुसार, फिलहाल दृगपाल को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

मुख्यालय पर कड़ी सुरक्षा, कलेक्टर कार्यालय के सामने नाकाबंदी

प्रदर्शन की घोषणा के बाद जिले में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस ने एहतियातन कलेक्टर कार्यालय के सामने बेरिकेड्स लगाकर नाकाबंदी कर दी है।

वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि प्रदर्शन के दौरान किसी भी तरह की लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति नहीं बिगड़ने दी जाएगी।

हाईकोर्ट ने एसपी को तलब कर जताई नाराज़गी

सतरिया कांड को लेकर हुई ऑनलाइन सुनवाई में हाईकोर्ट ने दमोह एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी को तलब कर पुलिस की कार्रवाई पर असंतोष जताया। अदालत ने कहा कि अब तक की जांच में पुलिस ने आरोपियों के प्रति नरमी बरती है।

कोर्ट ने सभी आरोपियों पर एनएसए लगाने और सख्त कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

क्या है सतरिया प्रकरण

सतरिया निवासी अनुज पांडे ने गांव के पुरषोत्तम कुशवाहा से अपने पैर धुलवाकर वही पानी पीने के लिए विवश किया था। यह घटना गांव के मंदिर में हुई थी, जहां मौके पर कई लोग मौजूद थे।

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया था और पूरे प्रदेश में सामाजिक सौहार्द को लेकर बहस छिड़ गई थी। फिलहाल, प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने जिलेभर में सतर्कता बढ़ा दी है। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दमोह में होलिका दहन के साथ रंगोत्सव की शुरुआत, बाजारों में दिखी उत्सव की रौनक

दमोह में चलती बस में महिला से छेड़छाड़, बस मालिक फरार बस को जब्त करआरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

होली एवं रमजान पर्व के मद्देनज़र दमोह में पुलिस अलर्ट, शहर में निकाला फ्लैग मार्चशांति व्यवस्था बनाए रखने आम नागरिकों से सहयोग की अपील

बिसनाखेड़ी के पास दर्दनाक सड़क हादसा: 2 बाइकों की भिड़ंत में 2 की मौत, 3 वर्षीय मासूम सहित 4 गंभीर जबलपुर रेफर

दमोह में नशे की खेती का काला खेल बेनकाब: 3 एकड़ में लहलहाती अफीम बरामद, एक गिरफ्तार, दूसरा मौके से फरार

जिला अस्पताल गेट पर दो पक्षों में मारपीट, नवविवाहिता की आत्महत्या के बाद बढ़ा विवाद; वीडियो वायरल

Leave a Comment