होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

पान दुकानों, रेडी, गुमटियों पर पुलिस की रेड, छापेमार कार्यवाही कर जप्त किए अवैध सील पैक मादक पदार्थ

On: नवम्बर 28, 2025 9:44 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह शहर में बेखौफ बढ़ रहे अवैध सूखे नशे के कारोबार पर अब पुलिस ने सख्त रुख अपना लिया है। पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देश पर आज शुक्रवार शाम 5 बजे बड़ा एक्शन देखने को मिला, जब अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया, सीएसपी एच.आर. पांडे, कोतवाली TI मनीष कुमार की अगुवाई में पुलिस और खाद्य सुरक्षा प्रशासन की संयुक्त टीम ने शहर में ताबड़तोड़ छापेमार कार्रवाई शुरू की।

टीम ने स्कूल-कॉलेजों के आसपास, जबलपुर नाका, किल्लाई नाका और वीआईपी रोड क्षेत्र में चल रहे किराना दुकानों, रेडियों और गुमटियों में गुटका, तंबाकू और अन्य मादक पदार्थों की सघन जांच की। जबलपुर नाका स्थित चौरसिया पान मसाला सहित कई दुकानों में संदिग्ध सामग्री मिलने पर मौके पर ही कार्रवाई की गई।

#choukidar #damoh पान दुकानों, रेडी पर पुलिस की रेड, छापेमार कार्यवाही कर जप्त किए अवैध मादक पदार्थ

छापे के दौरान टीम ने नशे के उपयोग में आने वाली सिगरेट, संदिग्ध पाउच, गोगो नाम के रैपर में आने वाले मादक पदार्थों का भारी स्टॉक जब्त किया। सभी जब्त सामग्री पर खाद्य विभाग को टीम ने चलानी कार्रवाई भी की।

पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई से अवैध नशे के कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है, जबकि युवाओं के बीच यह ऑपरेशन राहत की खबर माना जा रहा है।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दमोह में सरेआम युवक को कार से कुचलने का प्रयास, वीडियो देखकर रह जाएंगे दंग

सीएम डॉ. मोहन यादव के संभावित दौरे की तैयारियां तेज: कलेक्टर-एसपी ने हटा में सभा स्थल व हेलिपैड का किया निरीक्षण

दमोह पुलिस ने खेली जमकर होली, डीजे की धुन और फायर ब्रिगेड की बौछार से मनाया होली का जश्न, डीजे की धुन पर थिरके एसपी कलेक्टर वीडियो हुआ वायरल

पेपर देकर निकले 10वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, गंभीर हालत में ICU में भर्ती, ओजस्विनी स्कूल के बाहर हुई वारदात

दमोह में रोंगटे खड़े करने वाली वारदात, नाबालिग की हत्या कर मांस खाने और खून पीने का आरोप, ग्रामीणों के आक्रोश के बीच आरोपी गिरफ्तार

हथना में महर्षि स्कूल में चपरासी के पद पर पदस्थ युवक की गोली मारकर निर्मम, क्षेत्र में सनसनी मौके पर पहुंचे एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी

Leave a Comment