पटेरा। गुरुवार दोपहर पटेरा से कुंडलपुर जाने वाले मार्ग पर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। दोपहर लगभग 3:30 बजे तेज रफ्तार से जा रही हरियाणा पासिंग कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार काफी तेज थी। मोड़ पर चालक संतुलन खो बैठा, जिससे वाहन पलट गया। कार में सवार चालक और उसका साथी अंदर फंस गए थे। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए शीशे तोड़कर दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला। सौभाग्य से दोनों को मामूली चोटें आईं और कोई जनहानि नहीं हुई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि वाहन की तेज गति हादसे का कारण बनी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित









