होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

पथरिया कृषि उपज मंडी में किसानों का आक्रोश, नीलामी ठप होने पर मुख्य द्वार किया बंद, एफआईआर होने से नाराज व्यापारियों ने नही की खरीदी

On: दिसम्बर 22, 2025 8:05 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

पथरिया–  कृषि उपज मंडी में सोमवार को उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई जब आक्रोशित किसानों ने मंडी परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि बिना किसी पूर्व सूचना के व्यापारियों ने उनका अनाज खरीदने से इंकार कर दिया, जिसके चलते मंडी में नीलामी प्रक्रिया पूरी तरह ठप हो गई।

नीलामी नहीं होने से नाराज किसानों ने एकजुट होकर मंडी परिसर में प्रदर्शन किया और कृषि उपज मंडी का मुख्य द्वार बंद कर दिया। किसानों का कहना था कि वे दूर-दराज से अपनी उपज लेकर मंडी पहुंचे थे, लेकिन अचानक व्यापारियों द्वारा खरीद नहीं किए जाने से उन्हें भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है।

पथरिया कृषि उपज मंडी में किसानों का आक्रोश, नीलामी ठप होने पर मुख्य द्वार किया बंद #damoh #pathariya

मामला यह हैं कि तीन दिन पूर्व भावांतर भुगतान में व्यापारियों द्वारा संभवतः करोड़ों रुपये की गड़बड़ी सामने आई थी, जिस पर पांच व्यापारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जिसमे मंडी सचिव द्वारा तीन फर्मो पर एफआईआर दर्ज कराई गई थी। उसके मंडी सचिव महिपाल सिंह द्वारा फोन बंद कर दिया गया । जिसकी जानकारी एसडीएम को मिली तो उन्होंने बाद दो फर्मो पर एफआईआर के लिए और कहा।

इसी कार्रवाई के चलते अन्य व्यापारियों ने आज मंडी में नीलामी  नहीं की होने से किसान बेहद नाराज नजर आए।
के तहत पथरिया के पांच व्यापारियों 

सूचना मिलते ही पथरिया एसडीएम निकेत चौरसिया, तहसीलदार दीपा चतुर्वेदी एवं पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने किसानों से चर्चा कर स्थिति को शांत करने का प्रयास किया और उन्हें समझाइश दी।


बताया जा रहा है, करीब एक घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद मंडी परिषद के जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने किसानों को आश्वासन दिया कि समस्या का शीघ्र समाधान किया जाएगा। साथ ही व्यापारियों को एसडीएम कार्यालय में एकत्रित कर बुलाया जा रहा है, ताकि आपसी बातचीत के माध्यम से नीलामी प्रक्रिया को पुनः शुरू कराया जा सके।


फिलहाल प्रशासन की समझाइश के बाद स्थिति नियंत्रण में है लेकिन किसान जल्द समाधान नहीं होने पर दौरान आंदोलन की चेतावनी दे रहे हैं।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्याओं ने नरसिंहगढ़ कलारी के पास पुलिस जो सूचना देकर जप्त कराई 2 पेटी अवैध शराब

पीजी कॉलेज के पास दुकान जा रहे बुजुर्ग को कार ने मारी टक्कर, जिला अस्पताल में इलाज के दौरा मौत; आरोपी छात्र फरार, पंचनामा पोस्टमार्टम के बाद सौंपा गया शव

देव डोगरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से हुए हादसे में युवक गंभीर; प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से जबलपुर रेफर

चंद्र ग्रहण की छाया में देर रात तक घंटाघर पुराना थाना सहित अन्य क्षेत्रों में जारी रहा होलिका दहन, चप्पे चप्पे पर रहा पुलिस बल तैनात

दमोह में अहिरवार सूर्यवंशी-जाटव समाज का जिला स्तरीय सम्मेलन, कुरीतियों के उन्मूलन, शिक्षा और अधिकारों के लिए एकजुट रहने का आह्वान, 5 हजार से अधिक लोगों की भागीदारी

दमोह–छतरपुर मार्ग पर नरसिंहगढ़ के पास कोपरा नदी पुल के गड्ढे से अनियंत्रित होकर पलटी इनोवा, बाल-बाल बचे यात्री, राहगीरों का लगा जमावड़ा

Leave a Comment