होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

एटीएम बदलकर उड़ाए ₹17000, 70 वर्षीय वृद्ध को बनाया ठगी का शिकार, पथरिया में आर्मी यूनिफॉर्म पहनकर ठगी

On: दिसम्बर 1, 2025 6:56 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

पथरिया में सोमवार दोपहर 3 बजे एक चौंकाने वाली ठगी की वारदात सामने आई। पथरिया रेलवे स्टेशन के पास स्थित एसबीआई एटीएम में 70 वर्षीय बालमुकुंद पटेल के साथ आर्मी की यूनिफॉर्म पहने एक अज्ञात युवक ने एटीएम बदलकर 17,000 रुपये की ठगी कर दी। वृद्ध इलाज के लिए पैसे निकालने बैंक पहुंचे थे, लेकिन मशीन बार-बार ट्रांजैक्शन फेल दिखा रही थी।

एटीएम बदलकर उड़ाए ₹17 हज़ार, 70 वर्षीय वृद्ध हुआ ठगी का शिकार #choukidar #damoh #pathariya

इसी दौरान आर्मी ड्रेस में खड़ा अज्ञात युवक ‘मदद’ के बहाने आगे बढ़ा और तीन बार पिन डलवाकर एटीएम बदल दिया। वृद्ध को शक नहीं हुआ और वह बैंक पहुंचे, जहां अधिकारियों ने बताया कि खाते से 10 हजार और 7 हजार रुपये निकाले जा चुके हैं। खाते में मौजूद पूरा 17,000 रुपये साफ हो चुका था।

घटना के बाद पीड़ित ने पथरिया थाना में शिकायत दर्ज कराई है। मामले में पथरिया थाना प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment