होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

पथरिया में शिक्षा व्यवस्था की पोल खुली, अधिकारियों की लापरवाही उजागर

On: दिसम्बर 26, 2025 6:46 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

पथरिया। सरकार द्वारा शिक्षा के स्तर को सुधारने और नौनिहालों का भविष्य संवारने के दावे किए जाते हैं, लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल उलट नजर आ रही है। पथरिया ब्लॉक के ग्राम बासाकला में संचालित निजी स्कूल सन साइन कॉन्वेंट स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र में पाई गई अव्यवस्थाओं ने शिक्षा विभाग और महिला-बाल विकास विभाग की मॉनिटरिंग पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जनपद पंचायत अध्यक्ष खिलान अहिरवार, उपाध्यक्ष उदयभान पटेल, बीडीसी नीलेश सिंह ठाकुर ने सीईओ केके पांडे और बीआरसी जिनेंद्र जैन के साथ स्कूल का औचक निरीक्षण किया।

पथरिया में शिक्षा व्यवस्था की पोल खुली, अधिकारियों की लापरवाही उजागर #pathariya #news

निरीक्षण में सामने आया कि स्कूल आठवीं कक्षा तक संचालित है, लेकिन महज तीन कमरों में ही पूरा स्कूल चल रहा है। बच्चों के बैठने के लिए चटाई तक उपलब्ध नहीं है, जबकि प्रत्येक बच्चे से करीब 4 हजार रुपए फीस वसूली जा रही है। स्कूल की दीवारों पर न तो रंग-रोगन है और न ही बुनियादी शैक्षणिक वातावरण। हैरानी की बात यह है कि इन्हीं हालातों में स्कूल की मान्यता इसी वर्ष नवीनीकृत की गई।

शौचालयों की स्थिति और भी चिंताजनक पाई गई। स्कूल में केवल एक शौचालय और एक बाथरूम है, जिनमें दरवाजे तक नहीं लगे हैं। शौचालय का गड्ढा पानी से भरा हुआ और खुला छोड़ा गया है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

आठवीं तक की कक्षाओं का संचालन केवल तीन शिक्षकों के भरोसे है, जिनमें से एक शिक्षिका स्वयं बीए की पढ़ाई कर रही है। निरीक्षण के दौरान जनपद अध्यक्ष खिलान अहिरवार ने बीआरसी जिनेंद्र जैन पर नाराजगी जताते हुए सवाल किया कि वे कितनी बार स्कूलों का निरीक्षण करते हैं और क्या वास्तव में व्यवस्थाएं देखते हैं।

इस पर बीआरसी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इसी दौरान आंगनवाड़ी केंद्र की स्थिति भी उजागर हुई। वहां बच्चों के खिलौने, टीबी और पीने के पानी के लिए दिया गया आरओ सिस्टम केंद्र में नहीं मिला। जांच में सामने आया कि यह सामग्री आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के घर रखी हुई है। मौके पर पंचनामा बनाकर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई।

सीईओ केके पांडे ने बताया कि जनपद पंचायत की बैठक में निजी स्कूलों की मान्यता से जुड़ी शर्तों के पालन को लेकर निर्णय लिया गया था। उसी के तहत सन साइन कॉन्वेंट स्कूल का निरीक्षण किया गया, जिसमें मान्यता की शर्तों का उल्लंघन पाया गया है। इस पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। वहीं आंगनवाड़ी केंद्र में मिली अनियमितताओं पर भी कार्रवाई की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए तो बच्चों का भविष्य इसी तरह अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ता रहेगा।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्याओं ने नरसिंहगढ़ कलारी के पास पुलिस जो सूचना देकर जप्त कराई 2 पेटी अवैध शराब

पीजी कॉलेज के पास दुकान जा रहे बुजुर्ग को कार ने मारी टक्कर, जिला अस्पताल में इलाज के दौरा मौत; आरोपी छात्र फरार, पंचनामा पोस्टमार्टम के बाद सौंपा गया शव

देव डोगरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से हुए हादसे में युवक गंभीर; प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से जबलपुर रेफर

चंद्र ग्रहण की छाया में देर रात तक घंटाघर पुराना थाना सहित अन्य क्षेत्रों में जारी रहा होलिका दहन, चप्पे चप्पे पर रहा पुलिस बल तैनात

दमोह में अहिरवार सूर्यवंशी-जाटव समाज का जिला स्तरीय सम्मेलन, कुरीतियों के उन्मूलन, शिक्षा और अधिकारों के लिए एकजुट रहने का आह्वान, 5 हजार से अधिक लोगों की भागीदारी

दमोह–छतरपुर मार्ग पर नरसिंहगढ़ के पास कोपरा नदी पुल के गड्ढे से अनियंत्रित होकर पलटी इनोवा, बाल-बाल बचे यात्री, राहगीरों का लगा जमावड़ा

Leave a Comment