होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

पति-पत्नी और मासूम की एक साथ उठी अर्थी, तेंदूखेड़ा में पसरा मातम का माहौल, नम आंखों से लोगो ने दी अंतिम विदाई

On: जनवरी 9, 2026 9:39 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह। दमोह जिले के तेंदूखेड़ा क्षेत्र में सामने आए हृदयविदारक घटनाक्रम ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। घर के भीतर पति, पत्नी और मासूम बच्ची के फांसी पर झूलते शव मिलने के मामले में शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद तीनों की एक साथ अर्थी उठी। इस दृश्य ने हर आंख नम कर दी।

पति-पत्नी और मासूम की एक साथ उठी अर्थी, तेंदूखेड़ा में पसरा मातम का माहौल #tendukheda

मृतकों में 30 वर्षीय मनीष केवट, उसकी 24 वर्षीय गर्भवती पत्नी यशोदा उर्फ माही केवट और दो वर्षीय बेटी आरोही शामिल हैं। मनीष मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। सामूहिक आत्महत्या की खबर फैलते ही क्षेत्र में सनसनी मच गई थी।

शुक्रवार को जैसे ही तीनों शव अंतिम संस्कार के लिए निकले, पूरा तेंदूखेड़ा गमगीन हो उठा। समाजजन और आसपास के गांवों से सैकड़ों लोग अंतिम यात्रा में शामिल हुए। हर चेहरा स्तब्ध और हर आंख आंसुओं से भरी थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आत्महत्या के कारणों की तफ्तीश की जा रही है।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment