होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

पहले पेन, फिर लाठी-डंडे: 10 वीं का पेपर देकर निकले छात्र आपस में भिड़े, पथरिया में स्कूल के बाहर मारपीट का वीडियो वायरल

On: मार्च 7, 2026 4:15 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह जिले के पथरिया नगर में बोर्ड परीक्षा के दिन स्कूल के बाहर छात्रों के दो गुटों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला शासकीय संदीपनी माध्यमिक विद्यालय पथरिया (सीएम राइज स्कूल) के बाहर का बताया जा रहा है, जहां शुक्रवार को 10वीं कक्षा के छात्रों का अंतिम पेपर था।

पहले पेन, फिर लाठी-डंडे: 10 वीं का पेपर देकर निकले छात्र आपस में भिड़े, पथरिया स्कूल के बाहर मारपीट

जानकारी के अनुसार सरस्वती शिशु मंदिर और उत्कृष्ट विद्यालय पथरिया के छात्रों का परीक्षा केंद्र सीएम राइज स्कूल में बनाया गया था। परीक्षा समाप्त होने के बाद जब छात्र स्कूल से बाहर निकले, तभी किसी बात को लेकर दोनों स्कूलों के छात्रों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते यह विवाद झड़प में बदल गया और छात्रों के दो गुट आमने-सामने आ गए।

वायरल वीडियो में दर्जनों छात्र आपस में धक्का-मुक्की और मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर कुछ बाहरी युवक भी भीड़ में शामिल हो गए और उन्होंने छात्रों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। वीडियो में एक युवक लाल टी-शर्ट पहने हाथ में डंडा लेकर छात्रों पर लगातार वार करता हुआ दिखाई दे रहा है, जिससे छात्र जान बचाकर इधर-उधर भागते नजर आ रहे हैं।

घटना के दौरान स्कूल के बाहर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराया।

कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

घटना ने पथरिया नगर की कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। बोर्ड परीक्षा के दौरान स्कूलों के बाहर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाए जाने के निर्देश होते हैं, लेकिन इसके बावजूद उपद्रवी खुलेआम छात्रों के बीच घुसकर लाठी-डंडे चलाते रहे और किसी को पुलिस का डर नहीं दिखा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते पुलिस की मौजूदगी होती तो स्थिति इतनी गंभीर नहीं बनती। फिलहाल घटना का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में नाराजगी देखी जा रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है।

बताया जा रहा है कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और वीडियो के आधार पर मारपीट करने वाले युवकों की पहचान की जा रही है।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सीएम के हटा आगमन से पहले दमोह में कोतवाली पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, बस स्टैंड-रेलवे स्टेशन सहित होटलों का किया औचक निरीक्षण

बिल्थरा शराब दुकान के सामने अवैध शराब से भरी कार पकड़ी, 90 लीटर देसी शराब जब्त

महिला दिवस पर के उपलक्ष्य में प्रशासन की पहल: आज की जनसुनवाई संभाल रहीं महिला अधिकारी-कर्मचारी, 38 अधिकारियों कर्मचारियों ने सुनी आमजन की समस्याएं, मौके पर किए निराकरण

सोमखेड़ा गांव में घर के बाहर काम करते वक्त जंगली जानवर लड़ाइयां ने किया हमला, महिला और युवती घायल, इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती

पथरिया में आसमान से गुजरे विमान की तेज आवाज से मचा हड़कंप, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

बस स्टैंड स्थित ऑफिसर्स कॉलोनी में फूटी नगर पालिका की पाइपलाइन, रोज बर्बाद हो रहा हजारों गैलन, एक माह से शिकायत के बाद भी समस्या जस की तस

Leave a Comment