होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

जयंत मलैया ने सुभाष कॉलोनी व सागर नाका स्थित करौंदिया नाला का कलेक्टर के साथ किया निरीक्षण

On: जनवरी 15, 2026 2:51 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह। पूर्व वित्त मंत्री व दमोह विधायक जयंत मलैया गुरुवार दोपहर 12 बजे शहर की सुभाष कॉलोनी एवं सागर नाका स्थित करौंदिया नाले का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर और परियोजना अधिकारी कपिल खरे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेंद्र सिंह लोधी भी उनके साथ मौजूद रहे। अधिकारियों के साथ भ्रमण कर उन्होंने नाला निर्माण के दौरान की जा रही व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और जल निकासी सुचारू रखने के निर्देश दिए। साथ ही नाले के भीतर किसी भी प्रकार की पाइपलाइन न गुजारे जाने के स्पष्ट निर्देश दिए गए।

जयंत मलैया ने सुभाष कॉलोनी व सागर नाका स्थित करौंदिया नाला का कलेक्टर के साथ किया निरीक्षण #damoh

उल्लेखनीय है कि बारिश के मौसम में सागर नाका क्षेत्र से करौंदिया नाले का पानी सुभाष कॉलोनी तक पहुंच जाता है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण पूर्व में कॉलोनी के कई घरों में पानी भर गया था, जिससे नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा था। घटना के बाद कलेक्टर द्वारा नाले के आसपास किए गए अवैध अतिक्रमण हटाने और जल निकासी के लिए नाले के चौड़ीकरण के निर्देश दिए गए थे।

वर्तमान में नाला निर्माण का कार्य प्रगति पर है। निरीक्षण के दौरान विधायक मलैया ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने और इसे निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को दिए।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्याओं ने नरसिंहगढ़ कलारी के पास पुलिस जो सूचना देकर जप्त कराई 2 पेटी अवैध शराब

पीजी कॉलेज के पास दुकान जा रहे बुजुर्ग को कार ने मारी टक्कर, जिला अस्पताल में इलाज के दौरा मौत; आरोपी छात्र फरार, पंचनामा पोस्टमार्टम के बाद सौंपा गया शव

देव डोगरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से हुए हादसे में युवक गंभीर; प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से जबलपुर रेफर

चंद्र ग्रहण की छाया में देर रात तक घंटाघर पुराना थाना सहित अन्य क्षेत्रों में जारी रहा होलिका दहन, चप्पे चप्पे पर रहा पुलिस बल तैनात

दमोह में अहिरवार सूर्यवंशी-जाटव समाज का जिला स्तरीय सम्मेलन, कुरीतियों के उन्मूलन, शिक्षा और अधिकारों के लिए एकजुट रहने का आह्वान, 5 हजार से अधिक लोगों की भागीदारी

दमोह–छतरपुर मार्ग पर नरसिंहगढ़ के पास कोपरा नदी पुल के गड्ढे से अनियंत्रित होकर पलटी इनोवा, बाल-बाल बचे यात्री, राहगीरों का लगा जमावड़ा

Leave a Comment